👁 कुल विजिटर: 29,371
f 𝕏 ➤

कांग्रेस पदाधिकारियों ने किया श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण

सागर उदय संवाददाता, सागर

श्री महालक्ष्मी सार्वजनिक कमेटी द्वारा स्थापित श्री महालक्ष्मी मैया के पावन दरबार में 13 नवंबर से 19 नवंबर तक आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में जिला कांग्रेस कमेटी सागर के पदाधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी सागर के कोषाध्यक्ष अखिलेश मोनी केशरवानी सहित विशिष्ट अतिथि के रूप में आशीष ज्योतिषी संगठन महासचिव, अवधेश तोमर महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी, जिला कांग्रेस कमेटी सागर , रिचा सिंह अध्यक्ष, महिला कांग्रेस कमेटी सागर, अभिषेक गौर उपाध्यक्ष,कांग्रेस निर्वाचन अधिकारी शैलेन्द्र तोमर,जिला कांग्रेस कमेटी सागर,राहुल चौबे उपाध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी, प्रवक्ता सूर्या शुक्ला, सोसल मीडिया अध्यक्ष पियूष अवस्थी,अंकेश हजारी आदि उपस्थित रहे।

कथावाचक किशोरी आशिता बुधोलिया के मुखारविंद से हो रही श्रीमद्भागवत कथा का सभी अतिथियों ने श्रद्धापूर्वक श्रवण किया तथा श्री महालक्ष्मी मैया के दर्शन एवं व्यास पीठ की आरती कर आशीर्वाद लिया।

जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अखिलेश मोनी केशरवानी ने कहा कि धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। श्रीमद्भागवत कथा से हमें जीवन में सेवा, सद्भाव, प्रेम और परोपकार की प्रेरणा मिलती है। श्री महालक्ष्मी मैया का यह भव्य आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का सराहनीय प्रयास है। उन्होंने श्री महालक्ष्मी सार्वजनिक कमेटी के सभी सदस्यों को इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। श्री महालक्ष्मी सार्वजनिक कमेटी के सदस्यों द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। संपूर्ण आयोजन भक्तिमय वातावरण में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हो रहा है।

Leave a Reply

Related Post

नगर परिषद करार्पुर में मूलभूत सुविधाओं का तेजी से हो रहा विकास : विधायक प्रदीप लारिया
नगर परिषद करार्पुर में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत खण्डस्तरीय शिविर आयोजित जनता की…
निगमायुक्त ने कचरा गाड़ी के नाम पर रुपए मांगने वाले अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए
सागर। नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने शिवाजी नगर, तिली, बाघराज, काकागंज, पंतनगर, लक्ष्मीपुरा एवं…