👁 कुल विजिटर: 29,370
f 𝕏 ➤

कैेम्ब्रिज हाईट्स स्कूल के वार्षिक समारोह के अवसर पर स्पोटर्स ऐरिना का मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया शुभारंभ

सागर उदय संवाददाता, सागर

सागर शहर के बच्चों एवं खेल प्रेमियों के लिए खुशखबरी कैेम्ब्रिज हाईट्स स्कूल में मान.मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, श्रीमति सविता सिंह राजपूत, आदित्य सिंह राजपूत एवं आकाश सिंह राजपूत की गरिमामयी उपस्थिति में कैेम्ब्रिज हाईट्स स्कूल के वार्षिक समारोह के अवसर पर कैेम्ब्रिज स्पोटर्स ऐरिना का शुभारंभ मंत्री श्री राजपूत द्वारा किया गया। मंत्री श्री राजपूत ने समारोह में पधारे अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए कैम्ब्रिज स्कूल के मैनेजमेंट द्वारा मल्टी स्पोटर्स सुविधा एक ही छत के नीचे कैम्ब्रिज ऐरिना के माध्यम से प्रदान की जा रही है। जिसमें बच्चों के लिए क्रिकेट नेट प्रेक्टिस, फुटबॉल टर्फ, स्टेट लेविल बॉसकेट बॉल, पिक्ल बॉल, बॉलीवॉल, 200 मी. रेस ट्रेक, जूडो, कूडो, खो-खो, कबड्डी, आरचरी जैंसे खेलों में अपनी प्रतिभा को और निखारने के लिए अनुभवी कोच के द्वारा ट्रेनिंग दी जायेगी।

शाला में छठवां वार्षिक समारोह का शुभारंभ ज्ञानवीर विश्वविद्यालय के कुलपति आदित्य सिंह राजपूत द्वारा किया गया। इस अवसर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मान.मंत्री गोविंद सिंह, श्रीमति सविता सिंह राजपूत, आकाश सिंह राजपूत, सुरभी सिंह राजपूत एवं नंदिका सिंह राजपूत उपस्थित थे। वार्षिक समारोह में नर्सरी से कक्षा दूसरी तक के नन्हें-मुन्ने बच्चों के द्वारा ह्वअतुल्यनीय भारतह्व कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न राज्यों के लोक नृत्यों की प्रस्तुति द्वारा दी गई। जिसमें समारोह में पधारे अभिभावकों एवं अतिथिगणों द्वारा राजस्थानी लोकनृत्य की प्रस्तुति भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।

शाला में वार्षिक समारोह के अवसर पर वसुधैव कुटुम्बकम् कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दिलीप कुमार यादव कलेक्टर सागर एवं प्रसिद्ध लोकगीत गायक सुनील लोधी द्वारा किया गया। वसुधैव कुटुम्बकम् कार्यक्रम अंतर्गत कक्षा तीसरी से बारहंवी तक के बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रस्तुति दी गई जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा लघु नाटिका,लावनी नृत्य, जवारे नृत्य जैंसी लोक नृत्यों की प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम के अंत में 2025 बारहवीं टॉपर अक्षत जैन एवं कक्षा 10वीं के टॉपर प्रतीक यादव प्रत्येक को 5-5 हजार राशि का चैक शाला द्वारा सम्मान स्वरूप दिया गया।

Leave a Reply

Related Post

पुष्पांजलि अर्पित की
सागर। सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने भोपाल स्थित  केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण…