👁 कुल विजिटर: 29,376
f 𝕏 ➤

तिलकगंज वार्ड में बाबा श्याम की भव्य भजन संध्या 20 को

सागर उदय संवाददाता, सागर

स्थानीय नागरिकों के सहयोग से तिलकगंज वार्ड में आगामी 20 नवंबर 2026 को एकादशी के पावन अवसर पर ‘एक शाम बाबा श्याम के नाम’ द्वितीय वर्ष भव्य कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। श्री श्याम युवा मंडल तिलकगंज वार्ड के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।  आयोजनआयोजकों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह भव्य धार्मिक कार्यक्रम एम एस गार्डन के पीछे, तिलकगंज वार्ड, सागर में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम की शुरूआत रात्रि 9:00 बजे से होगी। इस धार्मिक आयोजन को और अधिक दिव्य बनाने के लिए देश और क्षेत्र के जाने-माने भजन गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे। आमंत्रित कलाकारों में सागर से जयंत विश्वकर्मा, भोपाल से श्री ऋषि विश्वकर्मा और रहली से सुश्री सौम्या बुढ़ौलिया विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।  सपरिवार आमंत्रित हैं कैलाशम श्री श्याम चरण सेवक परिवार के चरण सेवक एवं आयोजन समिति ने तिलकगंज वार्ड तथा आसपास के सभी धर्मप्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करें।

Leave a Reply

Related Post

ग्रेटमेन इंटरनेशनल स्कूल में साइंस एग्जीबिशन एवं सस्टेनेबिलिटी प्रदर्शनी का आयोजन
सागर उदय संवाददाता, सागर ग्रेटमेन इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक कला, विज्ञान एवं सततता प्रदर्शनी का…
राज्य स्तरीय शालेय तैराकी प्रतियोगिता में ग्रेटमैन इंटरनेशनल स्कूल, सागर के खिलाड़ियों ने जीते पदक
सागर उदय संवाददाता, सागर ग्वालियर के तरुण पुष्कर स्विमिंग पूल में 6 से 9 अक्टूबर…