ग्रेटमेन इंटरनेशनल स्कूल में साइंस एग्जीबिशन एवं सस्टेनेबिलिटी प्रदर्शनी का आयोजन
Sagar Uday >> सागर>> ग्रेटमेन इंटरनेशनल स्कूल में साइंस एग्जीबिशन एवं सस्टेनेबिलिटी प्रदर्शनी का आयोजन
ग्रेटमेन इंटरनेशनल स्कूल में साइंस एग्जीबिशन एवं सस्टेनेबिलिटी प्रदर्शनी का आयोजन
सागर उदय संवाददाता, सागर
ग्रेटमेन इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक कला, विज्ञान एवं सततता प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल को प्रदर्शित करने के लिए कुल 48 विभिन्न गतिविधियों के साथ-साथ सस्टेनेबिलिटी (सततता) पर विशेष प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।
प्रदर्शनी में साइंस एग्जीबिशन, वॉल हैंगिंग, तोरण/झूमर मेकिंग, फ्लावर मेकिंग, नेम प्लेट डेकोरेशन, कोस्टर डेकोरेशन, फाइल आर्ट, जूट/मैक्रेम/वॉल आर्ट, टेबल लैंप मेकिंग, ग्लास पेंटिंग, ज्वेलरी मेकिंग, पूजा थाली एवं वेटिंग ट्रे डेकोरेशन, रंगोली मेकिंग, वर्ली/मंडला आर्ट, कैनवास पेंटिंग, स्पोर्ट्स एग्जीबिशन, लिप्पन आर्ट, क्लॉथ आर्ट एवं डूडल आर्ट प्रतियोगिताएं शामिल रहीं।
निर्णायक मंडल में डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के प्राध्यापक – प्रो. नीरज उपाध्याय (रसायन विज्ञान), प्रो. धनंजय सिंह (भौतिक विज्ञान), प्रो. हेमंत पाटीदार (भूगोल), प्रो. वेंकट मुनि रेड्डी (अर्थशास्त्र) एवं श्रीमती वंदना ठाकुर उपस्थित रहीं।
विद्यालय की प्राचार्या ने बताया कि इस प्रकार की प्रदर्शनी का उद्देश्य बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा को निखारना और उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूक कर आत्मनिर्भर बनाना है।
प्रतियोगिताओं का परिणाम इस प्रकार रहा
जल संरक्षण- प्रथम -अथर्व केसरी – कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय, द्वितीय – आदित्य सावत – कक्षा 11वीं विज्ञान संकाय एवं दिव्य जैन – कक्षा 11वीं विज्ञान संकाय, समूह ‘सी’ प्रथम – हिमांशी चौरसिया – कक्षा 8वीं अ, द्वितीय – हिमांक मीणा – कक्षा 7वीं स।
कचरा प्रबंधन- प्रथम – तनिषी सिंह – एवं श्वेतांबरा सिंह चौधरी – कक्षा 10वीं । सामाजिक स्थिरता- प्रथम राधिका परसाई और सौम्या दीक्षित कक्षा 11वीं। चक्रीय अर्थव्यवस्था- प्रथम देवांश जैन एवं अर्जुन वैद्य सातवीं स। लिप्पन आर्ट – ग्रुप सी प्रथम अनिका राजपूत सातवीं ब द्वितीय अदीवा राईन सातवीं ब तृतीय आराध्या दांगी छठवीं स एवं लतिका साहू छठवीं ब ग्रुप डी प्रथम राधिका बुंदेला बार्बी कला संकाय द्वितीय कॉर्निया सिन्हा 11वीं विज्ञान संकाय, तृतीय कनक मिश्रा नवमीं ब एवं गौरी असाटी नवमीं
कैनवास पेंटिंग- प्रथम सूर्य सिंह ठाकुर 11वीं वाणिज्य संकाय द्वितीय योग्या श्रीवास्तव 11वीं कला संकाय एवं शिवाली चौधरी नवमीं अ, तृतीय अजिंक्य मथुरिया आठवीं स एवं काव्या रैकवार दसवीं। टेरेरियम मेकिंग- प्रथम रूहिका भसीन पांचवीं स, द्वितीय शिवांश सोनी पांचवीं अ। ग्रुप सी प्रथम रित्विज गर्ग सातवीं, स द्वितीय कार्तिक पटेल सातवीं स एवं सुरजीत पटेल सातवीं ब ग्रुप डी प्रथम नम्रता कुशराम दसवीं अ द्वितीय अश्विनी ठाकुर दसवीं अ तृतीय मैत्री जैन 11वीं विज्ञान संकाय । क्लॉथ आर्ट- प्रथम श्वेतांबरा सिंह चौधरी दसवीं ब द्वितीय पार्थी पटेल 12वीं विज्ञान संकाय।
सभी निर्णायकों का विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती पारुल साहू केशरी द्वारा स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया।
Related
Related Post
- September 25, 2026 • 👁 21
- by Sagar Uday
- 0
- 5:56 pm
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू
सागर। उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा स्थित दयोदय गौशाला…
- September 25, 2026 • 👁 21
- by Sagar Uday
- 0
- 7:03 pm
