उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू

सागर। उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा स्थित दयोदय गौशाला पहुंचकर गौसेवा की। उन्होंने सर्वप्रथम गौशाला परिसर में वृक्षारोपण किया। सेवा संकल्प यात्रा के यात्रियों ने भी गौशाला परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। इसके पश्चात उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने गौशाला में गौवंश को चारा एवं गुड़ के लड्डू खिलाए। इस दौरान उन्होंने गौशाला परिसर का अवलोकन भी किया तथा गौसेवा से जुड़े कार्यों की जानकारी ली।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने गौशाला में उपस्थित गौसेवकों एवं संबंधितों से चर्चा की। उन्होंने गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। इस अवसर पर दमोह सांसद  राहुल सिंह लोधी, बण्डा विधायक  वीरेन्द्र सिंह लोधी, श्रीमती रानी कुशवाहा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  जगदीश कुमार गोमे, डिप्टी कलेक्टर सुश्री मोना दांगी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गौसेवक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Related Post

सेवा और समर्पण रखने से माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होता है : डाक्टर अनिल प्रभाकर शास्त्रि
सागर उदय, सागर पीतल फैक्ट्री में चल रहे असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं श्रीमद् भागवत…
लेहदरानाका बड़ी नदी पर गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान स्वच्छता-सुरक्षा-सेवा का अद्भुत संगम देखने मिला
निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने निगम अमले के साथ स्वयं मोर्चा सम्हालकर विसर्जन व्यवस्था को चाकचौबंद…
बी.के.पी. महाविद्यालय मालथौन में दो दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ
सागर/मालथौन पं. बृजकिशोर पटैरिया महाविद्यालय मालथौन में नवीन प्रवेशित विद्यार्थियों हेतु दो दिवसीय दीक्षांरभ कार्यक्रम…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading