👁 कुल विजिटर: 30,167
f 𝕏 ➤

150 वर्ष पूर्ण होने पर नमामि भारत के तहत हुआ सामूहिक गायन, राष्ट्रभक्ति से सराबोर हुआ वातावरण

बीना। राष्ट्रीय गीत ह्यवंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नमामि भारत अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बीना द्वारा भव्य सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एक समय, एक लय और एक स्वर में विद्यार्थियों ने वंदे मातरम् का सामूहिक गायन कर पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर के करीब 1100 भैया-बहिनों सहित अन्य विद्यालयों के लगभग 250 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

1350 विद्यार्थियों ने एक साथ किया गायन

करीब 1350 विद्यार्थियों द्वारा एक साथ राष्ट्रगीत का गायन किया गया। सामूहिक गायन के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। एक साथ गूंजते ह्यवंदे मातरम् के स्वर से कार्यक्रम स्थल पर राष्ट्रप्रेम और एकता का भाव दिखाई दिया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रगीत के ऐतिहासिक महत्व से परिचित कराने के साथ उनमें देशप्रेम, अनुशासन और राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तहसीलदार अम्बर पंथी तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. रश्मि जैन, महेश अग्रवाल, उमाशंकर साहू, विनोद कुमार श्रीवास्तव, सचिन कटारे एवं पूरनलाल पटेल उपस्थित रहे। प्राचार्य सुनील कुमार मुडोतिया ने अतिथियों का परिचय कराया। वरिष्ठ आचार्य प्रीतम तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया तथा दीपिका सिंह राजपूत ने कार्यक्रम का संचालन किया।

राष्ट्र निर्माण में योगदान का आह्वान

मुख्य अतिथि अम्बर पंथी ने कहा कि ह्यवंदे मातरम् भारत माता के प्रति श्रद्धा, सम्मान और समर्पण की अभिव्यक्ति है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, संस्कार और सेवा भावना को जीवन में अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। डॉ. रश्मि जैन ने कहा कि वंदे मातरम् ने भारतीयों में राष्ट्रीय चेतना जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। महेश अग्रवाल ने इसके 150 वर्ष की गौरवपूर्ण यात्रा को वर्तमान पीढ़ी के लिए राष्ट्र के प्रति श्रद्धा, स्वाभिमान और कर्तव्यबोध जागृत करने का अवसर बताया।

सांदीपनि मॉडल स्कूल में भी हुआ आयोजन

इसी क्रम में शासकीय सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बीना के परिसर में भी ह्यनमामि भारतह्ण के तहत सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य ज्ञानी चौधरी ने की। उन्होंने कहा कि ह्यवंदे मातरम्ह्ण राष्ट्र को एकता और अखंडता के सूत्र में जोड़ने वाला प्रेरणादायी गीत है। कार्यक्रम में सत्यनारायण कटारे, पंचम राय, संगीत विशेषज्ञ वरुण व्यास एवं घनश्याम शास्त्री सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और करीब 150 विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य सुनील कुमार मुडोतिया ने सभी अतिथियों, सहभागी विद्यालयों, विद्यार्थियों, आचार्य परिवार एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं सांदीपनि मॉडल विद्यालय में कार्यक्रम संचालन अनुराग गोस्वामी ने किया। दोनों आयोजनों में सामूहिक गायन ने विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, एकता, संस्कार एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Related Post