👁 कुल विजिटर: 30,178
f 𝕏 ➤

10 लाख से ज्यादा की मदिरा जब्त

कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देश पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो ठिकानों पर छापेमारी

सागर उदय, सागर

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम ने बंडा और बाछलोन क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 10.3 लाख रुपये मूल्य की मदिरा बरामद की है।

पहली कार्रवाई 10 सितंबर की देर रात बंडा क्षेत्र के ग्राम हीरापुर (थाना शाहगढ़) में की गई। मुखबिर की सूचना पर आबकारी अमले ने फरार आरोपी मनीष लोधी द्वारा शराब के बड़े ठिकाने के रूप में इस्तेमाल किए जा रहे मकान पर छापा मारा। तलाशी के दौरान विभिन्न विदेशी मदिरा ब्रांड की 261 बल्क लीटर शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत ?2.8 लाख है। आरोपी के खिलाफ म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क, 34(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

दूसरी कार्रवाई 11 सितंबर को वृत्त आंतरिक क्षेत्र के ग्राम बाछलोन में की गई। यहाँ एक खाली मकान की तलाशी लेने पर 96 पेटी विदेशी मदिरा, बीयर और देशी मदिरा (कुल 164 बल्क लीटर) जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग रुपए 7.5 लाख आंकी गई है। इस मामले में भी आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Related Post

सेवा संकल्प अभियान का समापन, विद्यार्थियों ने नशामुक्ति का संदेश देकर किया जागरूक
सागर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरानी सदर में सेवा संकल्प अभियान के समापन पर कार्यक्रम…
भारतीय डाक विभाग द्वारा विशेष जागरूकता एवं जन स्टॉल का आयोजन, योजनाओं के बारे में बताया
खुरई। भारतीय डाक विभाग, उप सम्भागीय निरीक्षक डाकघर खुरई उपसंभाग के मार्गदर्शन में नगर के…