राज्य स्तरीय शालेय तैराकी प्रतियोगिता में ग्रेटमैन इंटरनेशनल स्कूल, सागर के खिलाड़ियों ने जीते पदक
>> सागर>> राज्य स्तरीय शालेय तैराकी प्रतियोगिता में ग्रेटमैन इंटरनेशनल स्कूल, सागर के खिलाड़ियों ने जीते पदक
राज्य स्तरीय शालेय तैराकी प्रतियोगिता में ग्रेटमैन इंटरनेशनल स्कूल, सागर के खिलाड़ियों ने जीते पदक
सागर उदय संवाददाता, सागर
ग्वालियर के तरुण पुष्कर स्विमिंग पूल में 6 से 9 अक्टूबर 2026 तक आयोजित राज्य स्तरीय शालेय तैराकी प्रतियोगिता में ग्रेटमैन इंटरनेशनल स्कूल, सागर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल छह पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से लगभग 600 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में ग्रेटमैन इंटरनेशनल स्कूल की अंडर-14 बालिका वर्ग की खिलाड़ी अन्वी शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए फ्रीस्टाइल तैराकी में दो स्वर्ण पदक तथा ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में एक रजत पदक जीतकर विद्यालय एवं सागर जिले को गौरवान्वित किया।
वहीं, अंडर-19 बालक वर्ग में विद्यालय के खिलाड़ी आदित्य द्विवेदी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 200 मीटर बैक ंस्ट्रोक में स्वर्ण पदक,100 मीटर बैकस्ट्रोक में रजत पदक तथा 50 मीटर बैकस्ट्रोक में कांस्य पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय में हर्ष का माहौल है। खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट खेल कौशल के बल पर यह सफलता प्राप्त की है। विद्यालय प्रबंधन एवं खेल विभाग ने दोनों खिलाड़ियों को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही, उनके प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और खिलाड़ियों के निरंतर अभ्यास की सराहना की। ग्रेटमैन इंटरनेशनल स्कूल, सागर के इन खिलाड़ियों की सफलता ने विद्यालय सहित पूरे सागर जिले का गौरव बढ़ाया है।
Related
Related Post
- September 21, 2026 • 👁 5
- by Sagar Uday
- 0
- 5:31 pm
खेल युवाओं में अनुशासन, एकाग्रता और निर्णय क्षमता विकसित करते हैं : अविराज सिंह
सागर उदय संवाददाता, सागर युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि खेल के मैदान में…
- September 21, 2026 • 👁 6
- by Sagar Uday
- 0
- 8:32 pm
