भीषण सड़क हादसे के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
Sagar Uday >> सागर>> भीषण सड़क हादसे के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
भीषण सड़क हादसे के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
गोपालपुरा-चीमाढाना और देवरी बायपास से हटाया अतिक्रमण
देवरीकला। सागर जिले की देवरी तहसील अंतर्गत नेशनल हाईवे पर गोपालपुरा-चीमाढाना के पास विगत 9 नवंबर, सोमवार को आर्टिगा कार और कंटेनर ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में करीब चार लोगों की मौत और छह लोगों के घायल होने की दर्दनाक घटना के बाद आखिरकार प्रशासन हरकत में आ गया है। हादसे के बाद सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण का मुद्दा समाचार पत्रों में प्रमुखता से उठाया गया था। इसके बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, सागर कलेक्टर दिलीप यादव के निर्देश पर देवरी अनुविभागीय राजस्व अधिकारी मुन्नोवर खान ने दुर्घटना के कारणों और सड़क किनारे अतिक्रमण की स्थिति को संज्ञान में लेते हुए संबंधित विभागों को पत्र जारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में ठऌअक विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने गोपालपुरा-चीमाढाना क्षेत्र सहित देवरी बायपास फोरलेन नेशनल हाईवे के किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान हाईवे किनारे संचालित दुकानों और वॉशिंग सेंटरों के आसपास किए गए अतिक्रमण को भी हटाया गया।
प्रशासन की इस कार्रवाई से हाईवे किनारे अवैध कब्जा करने वालों में हलचल देखी गई। गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अतिक्रमण और अनियंत्रित गतिविधियां सड़क सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती हैं। हाल ही में हुए दर्दनाक हादसे के बाद यह सवाल भी उठने लगा था कि आखिर सड़क किनारे हो रहे अतिक्रमण पर पहले प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
संयुक्त कार्रवाई में ये अधिकारी-कर्मचारी रहे मौजूद
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार रामराज चौधरी, ठऌअक मैनेजर डी.के. गांधी, राहुल यादव (इंसिडेंट इंचार्ज), पटवारी रवि मेहरा, पटवारी रशीद खान, पटवारी देवेंद्र लोधी, चीमाढाना पटवारी राजेश ठाकुर, सचिव प्रथम राजपूत, सह-सचिव विनोद विश्वकर्मा सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
अब देखना होगा कि कार्रवाई कितनी स्थायी साबित होती है। प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने के बाद सबसे बड़ी चुनौती हाईवे की जमीन को दोबारा कब्जे से बचाने और सड़क किनारे यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाए रखने की होगी।
Related
Related Post
- October 30, 2026 • 👁 22
- by Sumit Singh
- 0
- 10:04 pm
भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह राठौर ने भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी से की आत्मीय भेंट
सागर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह राठौर ने निवास पर…
- September 13, 2026 • 👁 18
- by Sagar Uday
- 0
- 8:36 pm
