👁 कुल विजिटर: 2,746
f 𝕏 ➤

डॉ. अंकित जैन की पहल से हुआ, 20 माह के शिवार्थ के हार्ट का नि:शुल्क आॅपरेशन

सागर उदय, सागर

सागर के रविशंकर वार्ड निवासी 20 माह के शिवार्थ विश्वकर्मा के दिल में जन्मजात छेद की जानकारी बच्चे के जन्म के तुरंत बाद ही लग गई थी। बच्चे के पिता सत्यम विश्वकर्मा करीब डेढ़ साल से बेटे के इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों के चक्कर लगा रहे थे। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार के लिए बच्चे का उपचार कराना चुनौती बना हुआ था।

ऐसे में बाल्य एवं शिशु रोग विशेषज्ञ, बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, सागर के डॉ. अंकित जैन ने पहल करते हुए परिवार को उचित मार्गदर्शन दिया। उन्होंने उपचार की दिशा में आवश्यक सलाह दी तथा इसके लिए परिवार से किसी प्रकार की परामर्श फीस नहीं ली।

शिवार्थ के पिता सत्यम विश्वकर्मा ने बताया कि बेटे की बीमारी के कारण उनका परिवार लंबे समय से परेशान था। डॉ. अंकित जैन के मार्गदर्शन से उपचार का रास्ता आसान हुआ। उन्होंने इस सहयोग के लिए डॉ. जैन का आभार व्यक्त किया। डॉ. अंकित जैन ने कहा कि गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों के परिजनों को समय पर सही चिकित्सकीय मार्गदर्शन मिलना बेहद जरूरी है, ताकि वे उपलब्ध उपचार सुविधाओं का लाभ उठा सकें।

Leave a Reply

Related Post

Post Image
नवरात्रि के गरबा आयोजनों में कथित लव जिहाद और फूहड़ गानों के खिलाफ शिवसेना खोलेगी मोर्चा, एसपी को सौंपेगी ज्ञापन
सागर उदय संवाददाता, सागर नवरात्रि के दौरान आयोजित होने वाले गरबा कार्यक्रमों में सुरक्षा व्यवस्था,…
सांसद ने मकरोनिया चौराहा पर किया हिंदू सनातन एकता रथ यात्रा का स्वागत
सागर। पूज्य बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित  धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज की सनातन हिंदू एकता…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading