नवरात्रि के गरबा आयोजनों में कथित लव जिहाद और फूहड़ गानों के खिलाफ शिवसेना खोलेगी मोर्चा, एसपी को सौंपेगी ज्ञापन
>> सागर>> नवरात्रि के गरबा आयोजनों में कथित लव जिहाद और फूहड़ गानों के खिलाफ शिवसेना खोलेगी मोर्चा, एसपी को सौंपेगी ज्ञापननवरात्रि के गरबा आयोजनों में कथित लव जिहाद और फूहड़ गानों के खिलाफ शिवसेना खोलेगी मोर्चा, एसपी को सौंपेगी ज्ञापन
सागर उदय संवाददाता, सागर
नवरात्रि के दौरान आयोजित होने वाले गरबा कार्यक्रमों में सुरक्षा व्यवस्था, पहचान सत्यापन और गीत-संगीत की मयार्दा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर शिवसेना ने मोर्चा खोलने की तैयारी की है। शिवसेना का आरोप है कि कुछ आयोजनों में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों और फूहड़ गानों पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।
इसी संबंध में 10 अक्टूबर 2026 को शिवसेना का प्रतिनिधिमंडल सागर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपेगा। यह प्रतिनिधिमंडल शिवसेना उपराज्य प्रमुख पप्पू तिवारी, शिवसेना प्रदेश संगठक मनी सिंह गुरोन, जिला प्रभारी विकास सिंह एवं जिला प्रमुख दीपक सिंह लोधी की अगुवाई में पहुंचेगा।
शिवसेना की ओर से गरबा आयोजनों में प्रवेश करने वाले लोगों के पहचान-पत्रों का सत्यापन सुनिश्चित करने, गरबा पंडालों में भक्तिमय एवं धार्मिक गीतों को प्राथमिकता देने तथा अश्लील और आपत्तिजनक गानों पर प्रतिबंध लगाने की मांग रखी जाएगी। संगठन का कहना है कि नवरात्रि जैसे धार्मिक पर्व की गरिमा बनाए रखने के साथ महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा के लिए भी उचित व्यवस्था होनी चाहिए।
शिवसेना प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक से मांग करेगा कि गरबा आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं और नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि धार्मिक आयोजनों का माहौल सुरक्षित, मर्यादित और भक्तिमय बना रहे।
शिवसेना ने स्पष्ट किया है कि उसका उद्देश्य नवरात्रि पर्व की धार्मिक गरिमा बनाए रखना और गरबा आयोजनों में सुरक्षा एवं अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना है।
Related
Related Post
- July 6, 2026 • 👁 21
- by Sagar Uday
- 0
- 4:26 pm
जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की बैठक सम्पन्न, नए जिला अध्यक्ष के लिए रायसुमारी हुई
सर्वधर्म समभाव कांग्रेस की पहचान है : महेश जाटव अल्पसंख्यक समाज कांग्रेस का अभिन्न हिस्सा…
- September 29, 2026 • 👁 7
- by Sagar Uday
- 0
- 8:55 pm
