नौनिहालों के बीच पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, सुनाई वीरों की गाथा
>> सागर>> नौनिहालों के बीच पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, सुनाई वीरों की गाथा
नौनिहालों के बीच पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, सुनाई वीरों की गाथा
आंगन मिलन सेवा में बच्चों से किया आत्मीय संवाद, कार्यकर्ता-सहायिका का किया अभिनंदन
सागर उदय संवाददाता, सागर
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित ह्यआंगन मिलन सेवा कार्यक्रमह्ण के द्वितीय चरण में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी भगवानगंज स्थित आंगनबाड़ी क्रमांक 05 एवं दयानंद वार्ड स्थित आंगनबाड़ी क्रमांक 49 पहुंचे। उन्होंने नौनिहालों के बीच समय बिताया और बच्चों से आत्मीय संवाद कर उन्हें देश के वीरों की प्रेरणादायी गाथाएं सुनाईं।
श्याम तिवारी ने बच्चों को वीरों के साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम की कहानियों से परिचित कराते हुए कहा कि बच्चों के मन में संस्कार, साहस और राष्ट्रप्रेम के बीज बचपन में ही रोपे जाते हैं। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा के साथ संस्कार और संवाद को भी समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा खाद्य सामग्री भेंट की। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण के साथ उनके प्रारंभिक विकास और संस्कार निर्माण के भी महत्वपूर्ण केंद्र हैं। नन्हे बच्चों के बीच पहुंचकर उनके साथ आत्मीयता से समय बिताना और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रयास करना भी सेवा का महत्वपूर्ण स्वरूप है।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ह्यआंगन मिलन सेवाह्ण कार्यक्रम के द्वितीय चरण में संगठनात्मक जिले के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकतार्ओं ने विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचकर बच्चों से संवाद किया तथा सेवा गतिविधियों में सहभागिता की।
कार्यक्रम में पार्षद श्रीमती अनीता रामू ठेकेदार, जिला मंत्री एवं पार्षद सविता जिनेश साहू, स्थानीय कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, लाभार्थी बहनें एवं बच्चे उपस्थित रहे।
Related
Related Post
- September 26, 2026 • 👁 4
- by Sagar Uday
- 0
- 6:12 pm
किसानों की जमीनों के शीघ्र कंप्यूटरीकरण से मिलेगा योजनाओं का लाभ : विधायक पटेरिया
जनता की समस्याओं का तत्परता से निराकरण प्रशासन की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का तत्परता…
- September 18, 2026 • 👁 6
- by Sagar Uday
- 0
- 8:47 pm
