👁 कुल विजिटर: 29,402
f 𝕏 ➤

संजीवनी बाल आश्रम, सागर में हुआ नि:शुल्क सिलाई, कढ़ाई प्रशिक्षण का शुभारंभ

सागर उदय संवाददाता, सागर

भारतीय स्त्री शक्ति मध्य प्रदेश के द्वारा आत्मनिर्भर सागर अभियान के अन्तर्गत नि:शुल्क प्रशिक्षण कौशल विकास योजना का उद्घाटन संजीवनी बाल आश्रम, सागर (म.प्र.) में दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर अध्यक्षीय उदबोधन में भारतयी स्त्री शक्ति मध्यप्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष-डॉ. प्रतिभा तिवारी, ने कहा कि- शिक्षा और हुनर एक ऐसा धन है, जिसे कोई चुरा नहीं सकता और जो हर परिस्थिति में इंसान को आत्मनिर्भर बनाता है। यह सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र बालिकाओं और महिलाओं को अपने पैरों पर खड़े होने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करेगा। जब एक महिला या बालिका हुनरमंद बनती है, तो पूरा परिवार और समाज सशक्त होता है। यह प्रशिक्षण केवल कपड़े सिलना सिखाने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह उनके आत्मविश्वास और स्वाभिमान को बढ़ाने का एक जरिया है। यहाँ से सीखे गए कौशल का उपयोग करके हमारी बहनें और बेटियां भविष्य में स्वरोजगार शुरू कर सकती हैं या आत्मनिर्भर बनकर अपने सपनों को नई उड़ान दे सकती हैं। वक्तव्य की अगली श्रृंख्ला में मुख्य अतिथि शासकीय कन्या महाविद्यालय, सागर की प्राध्यापक-डॉ. पद्मा आचार्य ने कहा कि- नारी सशक्तिकरण का सबसे मजबूत आधार उसका स्वावलंबी होना है। जब एक महिला हुनरमंद बनती है, तो वह पूरे परिवार और समाज को दिशा देती है। आज का यह अवसर केवल एक प्रशिक्षण केंद्र की शुरूआत भर नहीं है, बल्कि यह हमारी बेटियों और बहनों के सुनहरे भविष्य, उनके आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नींव रखने का महापर्व है। शुरूआत में छोटी-छोटी तकनीकी मुश्किलें आ सकती हैं, सुई में धागा पिरोने से लेकर कपड़े की कटाई तक, हर बारीक बात को ध्यान से सीखें। अभ्यास ही आपको इस क्षेत्र में परफेक्शन देगा। आपका यह हुनर ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। इस अवसर पर संजीवनी बाल आश्रम, सागर की मुख्य संचालिका-श्रीमती प्रतिभा अरजरिया ने कहा कि-इस नि:शुल्क सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य हमारी बालिकाओं को व्यावहारिक रूप से कुशल बनाना है, ताकि वे भविष्य में अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकें। कई बार अभावों के कारण प्रतिभाएं छिप जाती हैं, लेकिन यह कार्यक्रम उन प्रतिभाओं को सही मंच और दिशा देने का कार्य कर रही हैं। सिलाई और कढ़ाई केवल एक कला नहीं है, बल्कि यह स्वरोजगार का एक ऐसा जरिया है जिससे जुड़कर महिलाएं अपने घर बैठे ही सम्मानजनक आजीविका अर्जित कर सकती हैं। कार्यक्रम का आभार ज्ञापन सागर (म.प्र.) के श्रीमती सुलोचना तिवारी द्वारा दिया गया। इस अवसर पर भारतयी स्त्री षक्ति मध्यप्रदेश की नगर अध्यक्ष-डॉ. प्रज्ञा उपाध्यय, श्रीमती शैलवाला बैरागी, श्रीमती ज्योति गौतम, महिलाऐं एवं छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया। कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Related Post

स्वच्छता के राष्ट्रीय सर्वेक्षण में सागर ने हासिल किया देश में तीसरा स्थान, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दी बधाई
मातेश्वरी निवास पहुंचे निगम आयुक्त ने मंत्री राजपूत को भेंट किया पुरस्कार सागर उदय संवाददाता,…