👁 कुल विजिटर: 29,371
f 𝕏 ➤

विवाद: रीवा में टीचर ने खुद को मारी गोली मारी

रीवा
रीवा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह सरकारी टीचर ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सिर में गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआती जांच में घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। सूचना मिलने पर विश्वविद्यालय थाना प्रभारी हितेंद्रनाथ शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। वार्ड नंबर 10 निवासी सुभाष तिवारी (48) शासकीय स्कूल टीकर में पदस्थ थे। घटना सुबह साढ़े 10 से 11 बजे के बीच की बताई जा रही है। वे कमरे में अकेले थे। पत्नी रसोई में अपना काम रही थी। अचानक गोली चलने की आवाज आई। सभी लोग दौड़कर कमरे में पहुंचे तो खून से लथपथ सुभाष पीठ के बल पड़े थे। पिस्टल छाती पर रखी मिली है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फोरेंसिक टीम ने आसपास की सभी जरूरी चीजों को जांच के लिए जब्त किया है, जिनके फिंगर प्रिंट के मिलान किए जाएंगे। विश्वविद्यालय थाना प्रभारी हितेंद्रनाथ शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिजन ने भी पारिवारिक कारणों से आत्महत्या किए जाने की बात बताई है। हालांकि परिजन ने ज्यादा बात करने से इनकार कर दिया।

Leave a Reply

Related Post