👁 कुल विजिटर: 30,207
f 𝕏 ➤

झूठे केस में फंसाने के आरोप में वरिष्ठ पुलिस अफसर व कर्मचारी संस्पेंड

जबलपुर/सिवनी

सिवनी जिले में होटल में ठहरे प्रेमी जोड़े को गांजे के केस झूठे केस में फंसाने की धमकी और होटल संचालक से मासिक वसूली के आरोपों से घिरे पुलिस अफसर व कर्मचारियों को सरकार ने सस्पेंड कर दिया। इनमें ASP दीपक मिश्रा, SDOP चंचलेश मरकाम, टीआई सहित 6 पुलिसकर्मी हैं।होटल संचालक ने साउंड रिकॉर्डिंग वाले हिडन कैमरे से इनका स्टिंग किया था। इसकी 1.15 मिनटी की रिकॉर्डिंग है। फुटेज वायरल होने के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्शन लिया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस की वर्दी में अनुशासनहीनता और कदाचार स्वीकार्य नहीं है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने वाले प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी से जिम्मेदारी, मर्यादा और अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपेक्षा है।

Leave a Reply

Related Post

देश में अराजकता फैलाकर अपनी मनमर्जी से कानून चलाना चाहते हैं कुछ लोग: सांसद लता वानखेड़े
सागर उदयसिरोंज। एसआईआर प्रक्रिया को लेकर देशभर में कांग्रेस सहित विपक्षी दलों द्वारा किए जा…