पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन यात्रा: 20 अक्टूबर से प्रारंभ होगी महाकाल की नगरी उज्जैन से होगी प्रारंभ समापन श्री राम की नगरी अयोध्या में होगा, उज्जैन, ओरछा और अयोध्या में बनेंगे असंख्य पार्थिव शिवलिंग
>> मध्य प्रदेश>> पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन यात्रा: 20 अक्टूबर से प्रारंभ होगी महाकाल की नगरी उज्जैन से होगी प्रारंभ समापन श्री राम की नगरी अयोध्या में होगा, उज्जैन, ओरछा और अयोध्या में बनेंगे असंख्य पार्थिव शिवलिंग
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन यात्रा: 20 अक्टूबर से प्रारंभ होगी महाकाल की नगरी उज्जैन से होगी प्रारंभ समापन श्री राम की नगरी अयोध्या में होगा, उज्जैन, ओरछा और अयोध्या में बनेंगे असंख्य पार्थिव शिवलिंग
शिवलिंग निर्माण हेतु सागर से सुरेंद्र सुहाने अभिषेक गौर को बनाया प्रभारी
सागर/उज्जैन
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की प्रस्तावित सत्य सनातन यात्रा के अंतर्गत सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण* का विराट आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक अनुष्ठान उज्जैन, ओरछा और अयोध्या में संपन्न होगा।
इस यात्रा की व्यवस्थाओं के लिए दादा शिष्य मंडल की ओर से सागर जिले के दो वरिष्ठ गुरु भाईयों को प्रमुख दायित्व सौंपा गया है। सागर से सुरेंद्र सुहाने एवं अभिषेक गौर को आयोजन प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है। बताया गया है कि दोनों पदाधिकारी पिछले 5 दिनों से उज्जैन में प्रवास कर कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हैं। कल सुबह से पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्य के साथ यात्रा की औपचारिक तैयारियां शुरू हो जाएंगी। सुरेंद्र सुहाने जी ने कहा की यह सत्य सनातन यात्रा राजनैतिक यात्रा नहीं है यह यात्रा चंदा(चढ़ावा)चोरी को लेकर निकली जा रही है इस आयोजन को लेकर सनातन प्रेमियों में भारी उत्साह है। और सनातनी परंपरा के अनुसार उक्त आयोजन होगा अभिषेक गौर ने कहा की उज्जैन ओरछा अयोध्या में असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण किया जाएगा उक्त आयोजन उज्जैन में प्रात: 8:00 बजे बालाजी गार्डन नरसिंह घाट के समीप किया गया है जिसमें पार्थिव शिवलिंग निर्माण, पूजन,अभिषेक कन्या भोज एवं भंडारा होगा इस अवसर पर सागर दद्दा शिष्य मंडल सागर से रितेश तिवारी अखिलेश गौर हेमंत रैकवार नितिन रठौर सर्जन चंदन सुहाने संदर्भ कठल शनी जैन सहित दद्दा शिष्य मंडल के गुरूभाई उज्जैन पहुंच गए है।
Related
Related Post
- September 17, 2026 • 👁 11
- by Sagar Uday
- 0
- 6:29 pm
जिले में दुग्ध उत्पादन में हो रही है वृद्धि, पशुपालन को मजबूत करने के लिए मिशन आयोजित कर रहा प्रशिक्षण
सागर उदय सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा की कहानी की श्रृंखला में आज हम…
- October 18, 2026 • 👁 16
- by Sagar Uday
- 0
- 6:36 pm
