नादिया में धूमधाम से सम्पन्न हुई माता तुलसी – शालिग्राम विवाह की लगन, श्रद्धा और परंपरा का दिखा संगम
Sagar Uday >> सागर>> नादिया में धूमधाम से सम्पन्न हुई माता तुलसी – शालिग्राम विवाह की लगन, श्रद्धा और परंपरा का दिखा संगम
नादिया में धूमधाम से सम्पन्न हुई माता तुलसी – शालिग्राम विवाह की लगन, श्रद्धा और परंपरा का दिखा संगम
गौरझामर। देवरी विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड केसली के ग्राम नादिया आदिवासी अंचल में माता तुलसी – शालिग्राम विवाह का परंपरागत लगनोत्सव बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष सागर, देवेन्द्र सिंह ठाकुर शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विवाह उत्सव में क्षेत्र के जन-जन की भागीदारी हो, परंपराओं और स्थानीय रीति-रिवाजों के अनुसार नादिया से भगवान शालिग्राम की बारात माता तुलसी से विवाह के लिए चौराडोंगरी में भव्य और दिव्य रूप में निकाली जाए। उन्होंने आयोजकों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने पारंपरिक वेशभूषा, लोकगीत और मंगल गीतों के साथ लगनोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे गांव में उत्सव का माहौल बना रहा। महिलाओं ने मंगल कलश, हल्दी-चंदन और फूलों से माता तुलसी का श्रृंगार किया।
इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में सुश्री प्रियंका पटेरिया, समाजसेवी भारत आदिवासी, जिला पंचायत सदस्य, एसटी मोर्चा उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गोंड, मंडल अध्यक्ष पुष्पेन्द्र आदिवासी, रतनदीप तिवारी, स्थानीय सरपंच रामबाबू यादव, पूर्व सरपंच महेंद्र राय, राजेंद्र घोषी, आनंद दीक्षित, मोनू मिश्रा, राजेश राजपूत, इन्द्रपाल राजपूत, थानसिंह लोधी, गुलाब घोषी, नर्मदा प्रसाद पटेल मासाब सहित स्थानीय प्रबुद्धजन और बड़ी संख्या में जनमानस उपस्थित रहा। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।
Related
Related Post
- November 6, 2026 • 👁 17
- by Sagar Uday
- 0
- 9:07 pm
स्वामित्व योजना की नि:शुल्क रजिस्ट्री गरीब, किसान, मजदूर के स्वाभिमान और आर्थिक आजादी का दस्तावेज : पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह
सागर उदय संवाददाता, सागर मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना के तहत मिला नि: शुल्क रजिस्ट्री का दस्तावेज…
- November 4, 2026 • 👁 314
- by Sagar Uday
- 0
- 8:53 pm
