👁 कुल विजिटर: 30,343
f 𝕏 ➤

वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई का शौर्य और बलिदान राष्ट्रभक्ति की अमिट प्रेरणा:- श्याम तिवारी जिला अध्यक्ष

सागर उदय संवाददाता,सागर

रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी के साथ पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकतार्ओं ने मोतीनगर चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान कार्यकतार्ओं ने ह्लवीरांगना लक्ष्मीबाई अमर रहेंह्व के जयघोष के साथ उन्हें नमन किया।

जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई का अदम्य साहस, पराक्रम और मातृभूमि के प्रति समर्पण देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा रहेगा। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजी सत्ता के विरुद्ध उनका संघर्ष राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान का प्रतीक है। उनका बलिदान नारी शक्ति और देशप्रेम की गौरवशाली मिसाल है। कृतज्ञ राष्ट्र उनके त्याग और संघर्ष को कभी नहीं भुला सकता।

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी जगन्नाथ गुरैया मनीष चौबे विक्रम सोनी चेतराम अहिरवार चैन सिंह ठाकुर राहुल वैध आलोक केशरवानी जय सोनी बाल किशन सोनी रामेश्वर नेमा नीरज यादव अमित बैशाखीया मधुकर जाटव राहुल नामदेव गुड्डू सोनी रुपेश जड़िया मनीष नेमा दीपक दुबे सुप्रीयो राय शिवा यादव चिराग सबलोक सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Related Post