👁 कुल विजिटर: 32,296
f 𝕏 ➤

जेल में 21 साल के छात्र की मौत

भोपाल सेंट्रल जेल में दो महीने से बंद 21 साल के छात्र हर्षित राजपूत की गुरुवार रात हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम में देरी होने पर परिजन नाराज हो गए। उन्होंने मॉर्चरी के बाहर हंगामा किया और पुलिस और जेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। परिजन ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। परिजन का आरोप है कि जेल में करीब दो महीने से हर्षित की तबीयत खराब थी। उन्होंने कई बार उसके इलाज की मांग की, लेकिन समय पर इलाज नहीं मिला। हर्षित के चाचा भरत सिंह राजपूत ने जेल की मेडिकल व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि कुछ दिन पहले वे हर्षित से मिलने जेल गए थे। उस समय उसकी हालत इतनी खराब थी कि वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा था। इलाज के बारे में पूछने पर हर्षित ने बताया था कि जेल के डॉक्टर इलाज करने के लिए पैसे मांगते हैं। चाचा के मुताबिक, हर्षित ने यह भी बताया था कि जब वह अस्पताल जाता था, तो डॉक्टर उसे रोज ड्रामा करने की बात कहकर वापस भेज देते थे। जेल में और परेशानी होने के डर से वह इसकी शिकायत करने से भी घबराता था।

Leave a Reply

Related Post

मतदाता सूची से नाम हटाए, शिकागो में प्रदर्शनभारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर जुटे 50 से ज्यादा भारतीय, लगाए ह्यवोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे
जबलपुरअमेरिका के शिकागो में मंगलवार को 50 से अधिक भारतीय प्रवासी भारतीय वाणिज्य दूतावास के…