👁 कुल विजिटर: 32,408
f 𝕏 ➤

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) 2027 का परीक्षा कैलेंडर जारी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साल में दो बार पीएससी परीक्षा कराने के फैसले के बाद मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने वर्ष 2027 का प्रस्तावित परीक्षा कैलेंडर शुक्रवार को जारी कर दिया है। इसमें राज्य सेवा परीक्षा दो बार कराने सहित कुल 25 प्रतियोगी परीक्षाओं की संभावित तारीखें घोषित की गई हैं। परीक्षाएं जनवरी से अक्टूबर 2027 के बीच आयोजित होंगी। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 24 जनवरी 2027 को होगी। वहीं, राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 14 फरवरी और राज्य पात्रता परीक्षा (SET) 7 मार्च 2027 को प्रस्तावित है।

Leave a Reply

Related Post