👁 कुल विजिटर: 32,408
f 𝕏 ➤

MP में शराब पीने से 2 की मौत:

मध्य प्रदेश के सागर जिले में शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत हो गई। एक की घर में ही जान चली गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों ने गुरुवार को डीसीआर की लाल मसाला शराब पी थी। इनमें से एक को पहले से खून की उल्टियां भी होती थीं।एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि दोनों बंडा क्षेत्र के ग्राम सेमरा रामचंद्र के रहने वाले थे। दोनों पहले से बीमार थे। मृतकों की पहचान कमलेश पिता नारायण लोधी (45) और चंद्रभान पिता मुलायम सिंह (42) के रूप में हुई है।

बंडा इलाके में 36 से ज्यादा लोगों की हो चुकी मौत

सागर के बंडा इलाके में इससे पहले जहरीली शराब से 36 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने 52 लोगों को आरोपी बनाया है। मास्टरमाइंड, ठेकेदार और सप्लायर समेत 34 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। एडिशनल एसपी ने बताया- जानकारी मिलते ही आबकारी विभाग की टीम गांव पहुंची और मृतकों के घरों के आसपास जांच की। इस दौरान शराब के खाली क्वार्टर मिले, जिन्हें जब्त कर लिया गया। शराब के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। एडिशनल एसपी ने बताया कि कमलेश को पाइल्स की बीमारी थी। उसे लगातार रक्तस्राव हो रहा था। इसके बावजूद वह रोज शराब पीता था। गुरुवार को शराब पीने के बाद रात में उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Related Post

देश में अराजकता फैलाकर अपनी मनमर्जी से कानून चलाना चाहते हैं कुछ लोग: सांसद लता वानखेड़े
सागर उदयसिरोंज। एसआईआर प्रक्रिया को लेकर देशभर में कांग्रेस सहित विपक्षी दलों द्वारा किए जा…