👁 कुल विजिटर: 2,728
f 𝕏 ➤

कन्या भोज में बुलाकर बच्चियों से मारपीट

:रिटायर्ड टीचर पर कपड़े उतरवाने का आरोप; 4 घंटे कमरे में बंद रखा; थाने में हंगामा
इंदौर
इंदौर में कन्या भोज के लिए गईं 7 बच्चियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि शहनाई रेसिडेंसी के फ्लैट में रहने वाली सरकारी स्कूल की रिटायर्ड टीचर अनिता मोहता ने बच्चियों पर चोरी का आरोप लगाकर उन्हें पीटा। उनके कपड़े उतरवाने और करीब 4 घंटे तक कमरे में बंद रखने का भी आरोप है। बच्चियों को लेकर परिजन एमआईजी थाने पहुंचे और महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बच्चियों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गिफ्ट और पैसे देने का कहकर बुलाया
बच्चियों के मुताबिक, वे बीआरटीएस के एमआर-9 चौराहे के पास स्थित शहनाई रेसिडेंसी में कन्या भोज के लिए गई थीं। वहां फ्लैट नंबर 303 में रहने वाली अनिता मोहता ने उन्हें अपने घर भी खाने के लिए बुलाया। महिला ने गिफ्ट और पैसे देने की बात कही थी।
चोरी का आरोप लगाकर थप्पड़ मारे
बच्चियों का आरोप है कि घर पहुंचने के बाद महिला ने वहां रखे पैसे चोरी करने का आरोप लगाया। इसके बाद उन्हें कमरे में बंद कर थप्पड़ मारने लगी। बच्चियों ने चोरी करने से इनकार किया, लेकिन महिला ने उनकी बात नहीं सुनी। परिजनों ने बच्चियों के कपड़े उतरवाकर पीटने का भी आरोप लगाया है।
चिल्लाने पर धमकी देने का आरोप
परिजनों के अनुसार, बच्चियों को करीब चार घंटे तक कमरे में बंद रखा गया था। दरवाजे पर ताला लगा दिया गया था। आरोप है कि बच्चियों को धमकी दी गई कि अगर वे चिल्लाईं तो उन्हें घर नहीं जाने देंगे और जान से मार देंगे। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन बच्चियों को लेकर एमआईजी थाने पहुंचे।

Leave a Reply

Related Post

जिले में दुग्ध उत्पादन में हो रही है वृद्धि, पशुपालन को मजबूत करने के लिए मिशन आयोजित कर रहा प्रशिक्षण
सागर उदय सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा की कहानी की श्रृंखला में आज हम…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading