धीरेंद्र शास्त्री बोले- देश में कास्टवाद नहीं, राष्ट्रवाद जरूरी

पन्ना
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता रथयात्रा सोमवार को पन्ना के अमानगंज पहुंची। श्रद्धालुओं ने जेसीबी से फूल बरसाकर स्वागत किया। शास्त्री ने कहा- भारत में कास्टवाद नहीं, राष्ट्रवाद जरूरी है। अगर सभी हिंदू एकजुट नहीं हुए, तो आने वाला समय बहुत खराब हो जाएगा। अमानगंज में यात्रा के दौरान जाम लगने से लाला कलापत सिंघानिया स्कूल की दो बसें करीब 20 मिनट तक फंसी रहीं। शास्त्री ने बस में बैठे बच्चों को हाथ हिलाकर जय श्रीराम कहा और उनका हालचाल जाना। वहीं, करीब 6 लोगों की सोने-चांदी की ज्वेलरी चोरी होने की जानकारी सामने आई है। स्थानीय लोगों ने चोरी के शक में दो महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। धीरेंद्र शास्त्री के साथ अयोध्या की हनुमानगढ़ी के राजूदास महाराज, मलूकपीठ के गंगादास महाराज, हरिद्वार के मोनी महाराज और चित्रकूट के राधेश्याम महाराज भी शामिल हैं।
500 किमी की यात्रा, पांच जिलों से गुजरेगी
सनातन हिंदू एकता रथयात्रा 3.0 रविवार सुबह करीब 11:30 बजे बागेश्वर धाम से शुरू हुई थी। पांच दिवसीय यात्रा करीब 500 किलोमीटर का सफर तय कर पांच जिलों से गुजरेगी। इसका उद्देश्य सनातन एकता, सामाजिक समरसता, नशामुक्ति और लव जिहाद से मुक्त बुंदेलखंड बनाना बताया गया है। सोमवार को पन्ना में रात्रि विश्राम के बाद यात्रा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, राष्ट्रगान और बच्चों को शपथ दिलाने के साथ रवाना हुई। शास्त्री ने हजारों श्रद्धालुओं को सनातन धर्म, हिंदू एकता और सामाजिक समरसता से जुड़े सात वचनों की शपथ दिलाई।
पन्ना में जगह-जगह स्वागत, 200 से ज्यादा वाहन शामिल
यात्रा रघु लीला पैलेस से शुरू होकर अजयगढ़ चौराहे, गांधी चौक, पावर हाउस चौक, बादशाह साईं चौराहे और डायमंड चौराहे से गुजरी। अजयगढ़ में पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा समेत हजारों लोग मौजूद रहे। कई जगह आतिशबाजी और पुष्पवर्षा हुई।

Leave a Reply

Related Post

जिले में दुग्ध उत्पादन में हो रही है वृद्धि, पशुपालन को मजबूत करने के लिए मिशन आयोजित कर रहा प्रशिक्षण
सागर उदय सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा की कहानी की श्रृंखला में आज हम…
स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक प्रदीप लारिया ने की उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल से महत्वपूर्ण चर्चा
भोपाल/23.06.2026; नरयावली विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और चिकित्सा अधोसंरचना के विस्तार को…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading