मप्र के ऊपर चक्रवात…आज से 4 दिन बारिश
>> मध्य प्रदेश>> मप्र के ऊपर चक्रवात…आज से 4 दिन बारिशमप्र के ऊपर चक्रवात…आज से 4 दिन बारिश
भोपाल
मध्य प्रदेश के ऊपर हिस्से में साइक्लोनिक सकुर्लेशन (चक्रवात) की एक्टिविटी है। इस वजह से जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग में अगले 4 दिन बारिश होने का अनुमान है। इंदौर और भोपाल में दिन में तेज धूप और रात में ठंडक रहेगी। कटऊ (मौसम केंद्र) भोपाल के मुताबिक, मंगलवार को पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली और शहडोल में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। 7 और 8 अक्टूबर को भी यहां बारिश हो सकती है।
इंदौर में रात का तापमान कम
प्रदेश से 3 अक्टूबर को ही मानसून लौट चुका है, लेकिन चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। हालांकि, दिन में तेज धूप खिल रही है। इससे अधिकतम तापमान 37 डिग्री से ऊपर चल रहा है। दूसरी ओर, रात में ठंडक बढ़ गई है। बीती रात इंदौर में सबसे कम 17.2 डिग्री, बैतूल में 17.5 डिग्री, छिंदवाड़ा में 17.6 डिग्री, पचमढ़ी में 18 डिग्री और अमरकंटक में 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक ने बताया, पिछले 10 साल के आंकड़ों पर नजर दौड़ाए तो अक्टूबर में बारिश, गर्मी और ठंड का ट्रेंड है। इस बार भी ऐसा ही होने का अनुमान है। अक्टूबर की शुरूआत में ही मौसम साफ हो गया और धूप खिल गई। वहीं, रात में ठंडक है।
इस बार सामान्य से कम हुई बारिश
बता दें कि इस बार प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून 100 दिन सक्रिय रहा। 24 जून को यह एंटर हुआ था और 3 अक्टूबर को पूरे प्रदेश से विदाई ले ली।
इस बार कम पानी गिरा, 30 जिलों में असर
दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान प्रदेश में कुल 908.4 मिमी यानी, 35.8 इंच (95.9 प्रतिशत) बारिश हुई। यह सामान्य बारिश 37.3 इंच (949.5 मिमी) की तुलना में 1.5 इंच कम है। वहीं, ओवरआॅल 4 प्रतिशत कम पानी गिरा। पूर्वी हिस्से में 4% ज्यादा और पश्चिमी हिस्से में औसत से 12% बारिश कम हुई है। प्रदेश के पूर्वी हिस्से- जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में आंकड़ा चार प्रतिशत ज्यादा है। अधिकांश जिलों में कोटे से ज्यादा पानी गिर चुका है, लेकिन बालाघाट, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, रीवा, सागर, सिवनी में 5% से 21% तक कम बारिश हुई है।
Related
Related Post
- June 26, 2026 • 👁 35
- by Sumit Singh
- 0
- 10:45 pm
स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक प्रदीप लारिया ने की उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल से महत्वपूर्ण चर्चा
भोपाल/23.06.2026; नरयावली विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और चिकित्सा अधोसंरचना के विस्तार को…
- September 17, 2026 • 👁 10
- by Sagar Uday
- 0
- 6:27 pm
