👁 कुल विजिटर: 33,631
f 𝕏 ➤

अवैध मदिरा पर सख्त कार्रवाई: 47 लाख की मदिरा जब्त, 651 प्रकरण दर्ज

सागर। जिले में आबकारी विभाग ने चालू वित्तीय वर्ष में अब तक अवैध मदिरा के विरुद्ध 651 प्रकरण दर्ज कर लगभग 47 लाख रुपये की मदिरा जब्त की है। दुकानों में अनियमितताओं पर 2130 विभागीय प्रकरण दर्ज किए गए हैं तथा जिले की सभी 104 मदिरा दुकानों की पुन: स्क्रीनिंग जारी है।  बंडा एवं देवरी क्षेत्र में आबकारी और पुलिस विभाग द्वारा रात्रि गश्त व संदिग्ध स्थलों की सघन जांच की जा रही है। बंडा की तीन दुकानों से मदिरा के सैंपल लेकर गुणवत्ता परीक्षण हेतु भेजे गए हैं और जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा भी जांच की जा रही है। इसके साथ ही गांव-गांव सरपंच, कोटवार, चौकीदार व ग्रामीणों के समन्वय से सूचना तंत्र विकसित किया जा रहा है। खुरई, बीना, रहली सहित अन्य वृत्तों में भी अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है।

Leave a Reply

Related Post

बागेश्वर धाम सरकार की सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के सागर आगमन की तैयारी के लिए भव्य बैठक हुई
सागर उदय संवाददाता, सागर गुरुवार समय शाम 4:00 बजे बजे सागर बालाजी मंदिर स्थित प्रेतराज…
बांदरी में रोटरी पैदावारी एवं एक्स-रे सेंटर का शुभारंभ पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने किया
सागर उदय सागर/बांदरीपूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने यहां रोटरी पैथालॉजी लैब एंड एक्स-रे…
किसानों की जमीनों के शीघ्र कंप्यूटरीकरण से मिलेगा योजनाओं का लाभ : विधायक पटेरिया
जनता की समस्याओं का तत्परता से निराकरण प्रशासन की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का तत्परता…