मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार ने निमार्णाधीन संत रविदास मंदिर परिसर का किया निरीक्षण
Sagar Uday >> सागर>> मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार ने निमार्णाधीन संत रविदास मंदिर परिसर का किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार ने निमार्णाधीन संत रविदास मंदिर परिसर का किया निरीक्षण
निर्माण कार्यों की ग्ांुणवत्ता एवं समय-सीमा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
सागर उदय संवाददाता, सागर
मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार ने बड़तूमा स्थित निमार्णाधीन संत शिरोमणि रविदास मंदिर एवं संग्रहालय परिसर का सघन निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर के प्रस्तावित मॉडल का अवलोकन किया तथा निर्माण एजेंसी एवं विभागीय अधिकारियों से कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान अहिरवार ने निमार्णाधीन समरसता गैलरी का अवलोकन किया, जहाँ संत रविदास जी के समकालीन संतों की प्रतिमाओं एवं उनके जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों को प्रदर्शित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त उन्होंने परिसर में विकसित किए जा रहे यात्री आवास गृह सहित श्रद्धालुओं की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों का जायजा लिया। श्री अहिरवार ने निर्माण कार्यों की गति पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि समस्त निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों, उच्च गुणवत्ता और तय समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि यह भव्य परिसर संत शिरोमणि रविदास जी के जीवन-दर्शन, सामाजिक समरसता और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का एक ऐतिहासिक केंद्र बनेगा।
101 करोड़ की लागत से नागर शैली में निर्मित हो रहा भव्य मंदिर
इस अवसर पर नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने निर्माण कार्यों की रूपरेखा से अवगत कराते हुए बताया कि बड़तूमा में लगभग 101 करोड़ रुपये की लागत से 11 एकड़ क्षेत्र में संत शिरोमणि रविदास जी का भव्य मंदिर एवं संग्रहालय निर्मित किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि 66 फीट ऊँचे मुख्य मंदिर का निर्माण बिना लोहे के उपयोग के पारंपरिक ‘नागर शैली’ में लाल पत्थरों से किया जा रहा है। परिसर में अत्याधुनिक संग्रहालय एवं आॅडिटोरियम भी निमार्णाधीन हैं, जहाँ आधुनिक डिजिटल एवं दृश्य-श्रव्य माध्यमों से संत रविदास जी के जीवन प्रसंगों का जीवंत चित्रण किया जाएगा। श्री लारिया ने बताया कि मंदिर परिसर को शहर एवं प्रमुख मार्गों से सुगम संपर्कता प्रदान करने हेतु पहुँच मार्गों का निर्माण भी प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है और शीघ्र ही इसके भव्य लोकार्पण की कार्ययोजना तैयार की जा रही है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित किया जाएगा।
मंदिर निरीक्षण के उपरांत आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार ग्राम बरकोटीकला पहुँचे जहाँ स्थानीय किसान द्वारा अपनी कृषि भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत प्रस्तुत किए जाने पर अहिरवार ने त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित तहसीलदार एवं हल्का पटवारी को मौके पर बुलाकर राजस्व अमले द्वारा स्थल निरीक्षण एवं दस्तावेजों के सत्यापन के पश्चात प्रकरण का मौके पर ही निराकरण कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। साथ ही, संबंधित किसान को नियमानुसार पट्टा जारी करने हेतु राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
निरीक्षण एवं भ्रमण के दौरान मकरोनिया नगर पालिका अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार, गुरु रविदास विश्वमहापीठ के पदाधिकारी डॉ. परशुराम, जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त सुश्री अदिति शांडिल्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Related
Related Post
- November 2, 2026 • 👁 17
- by Sagar Uday
- 0
- 8:58 pm
सागर ग्रामीण कांग्रेस की दिल्ली में दहाड़ – रामलीला मैदान रैली में 500 से अधिक कार्यकतार्ओं ने लिया हिस्सा
सागर। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर नई दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में…
- September 21, 2026 • 👁 28
- by Sagar Uday
- 0
- 8:53 pm
