👁 कुल विजिटर: 33,631
f 𝕏 ➤

वीरांगना झलकारी बाई जयंती पर आयोजित वाहन रैली का शहर सेवादल परिवार द्वारा किया गया स्वागत

सागर। वीरांगना झलकारी बाई की जयंती के उपलक्ष्य में कोरी समाज द्वारा शनिवार को वाहन रैली का आयोजन किया गया। जो रैली रविशंकर वार्ड स्थित गणेश मंदिर से प्रारंभ हुई। शहर कांग्रेस सेवादल परिवार ने शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे के नेतृत्व में तीनबत्ती पर रैली का भव्य स्वागत किया। वाहन रैली के आयोजक बंटी कोरी,एड.उमेश कोरी,तरूण कोरी, पार्षद गोलू कोरी को पुष्पमाला पहनाकर शहर कांग्रेस सेवादल परिवार ने स्वागत किया। रैली में सम्मिलित सभी कोरी समाज जनों पर पुष्प वर्षा कर शहर कांग्रेस सेवादल परिवार ने स्वागत किया। स्वागत कर्ताओं में शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष के साथ लल्ला यादव, प्रवीण यादव, अंकुर यादव, अन्नू घोसी, तरूण सैनी, परख शुक्ला,रवि जैन,आकाश नामदेव,घनश्याम रैकवार,मुकेश भद्रा आदि जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Related Post

श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन, क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की
सागर उदय संवाददाता,सागर काकागंज वार्ड में श्री पूरनलाल प्रजापति जी द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में…
संजीवनी बाल आश्रम, सागर में हुआ नि:शुल्क सिलाई, कढ़ाई प्रशिक्षण का शुभारंभ
सागर उदय संवाददाता, सागर भारतीय स्त्री शक्ति मध्य प्रदेश के द्वारा आत्मनिर्भर सागर अभियान के…