सर्व सम्मति से शिवम अवस्थी को बनाया गया खाद बीज औषधि विक्रेता संघ रहली का अध्यक्ष
Sagar Uday >> सागर>> सर्व सम्मति से शिवम अवस्थी को बनाया गया खाद बीज औषधि विक्रेता संघ रहली का अध्यक्ष
सर्व सम्मति से शिवम अवस्थी को बनाया गया खाद बीज औषधि विक्रेता संघ रहली का अध्यक्ष
रहली। योगेंद्र जलसा पैलेस में गुरुवार को खाद बीज औषधि विक्रेता संघ मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विधानसभा क्षेत्र के सभी खाद बीज औषधि विक्रेता उपस्थित रहें और अपने अपने विचार साँझा किये आयोजित मिलन समारोह में मुखातिथि भाजपा नेता अभिषेक भार्गव रहें जिनके संरक्षण में संघ का नवीन गठन किया गया जहाँ सर्व सम्मति से शिवम अवस्थी को संघ का अध्यक्ष बनाया गया वही महेन्द्र पटैल को उपाध्यक्ष व गौरव गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया उपस्थित सभी विक्रेताओं ने नवीन कार्यकारणी को बधाई शुभकामनायें दी, श्री अवस्थी ने बताया की सभी विक्रेताओं ने जो मुझपर अपना विश्वास दिखाया हैं उसे कायम रखने का प्रयास करूँगा, विक्रेताओं को समय समय पर आने वाली समस्याओ का उचित समाधान किया जायेगा, साथ ही किसान भाइयों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखूँगा। साथ ही में सभी विक्रेताओं को यह विश्वास दिलाता हुँ की किसी भी विक्रेता पर अनावश्यक कार्यवाही नहीं होंगी। आयोजन के दौरान रहली विधानसभा के सभी खाद बीज औषधि विक्रेता उपस्थित रहे।
Related
Related Post
- October 30, 2026 • 👁 26
- by Sumit Singh
- 0
- 9:38 pm
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर सागर संभाग में पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत पहली बार निरोधात्मक कार्यवाही,
कमिश्नर ने दो व्यक्तियों के विरुद्ध जारी किया निरोध आदेश, केन्द्रीय जेल भोपाल भेजा गया…
- October 18, 2026 • 👁 17
- by Sagar Uday
- 0
- 8:39 pm
