कार्तिक पूर्णिमा दिन मंगलवार को सागर के दीपोत्सव देव दीपावली का होगा भव्य आयोजन
Sagar Uday >> सागर>> कार्तिक पूर्णिमा दिन मंगलवार को सागर के दीपोत्सव देव दीपावली का होगा भव्य आयोजनकार्तिक पूर्णिमा दिन मंगलवार को सागर के दीपोत्सव देव दीपावली का होगा भव्य आयोजन
सागर उदय संवाददाता, सागर
दिन मंगलवार कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सागर का दीपोत्सव देव दीपावली का सांस्कृतिक आयोजन भव्यता के साथ आयोजित किया जायेगा। लाखा बंजारा झील के घाटों पर लाखों दीपों से दीपमाला सजाई जाएगी। चकराघाट से गणेशघाट तक दीपों को विशेष आकृतियों में सजाकर प्रज्जवलित किया जायेगा, झील का जल दीपकों और आकर्षक लाइटिंग से जगमग होगी। नागरिकों द्वारा दीपदान, पुजारीजन द्वारा विशेष गंगा आरती और आकर्षक आतिशबाजी सहित दीपोत्सव का विशेष आयोजन किया जायेगा। लोक नृत्य, बुंदेली संस्कृति ढ़ोल रमतूला, दुलदुल घोड़ी, बधाई, नौरता बरेदी आदि की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ मनमोहक होंगीं। विशेष कलाकारों द्वारा भारतीय संगीत की मनमोहक प्रस्तुति लोगों को आकर्षित करेगी।झील को आकर्षक साज सज्जा से सजाया जायेगा।
निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने निर्देशित करते हुए कहा की विगत वर्ष से भी अधिक भव्यता के साथ देव दीपावली के सांस्कृतिक आयोजन की समस्त तैयारियां करें। नागरिकों को स्वच्छता और शहर की ऐतिहासिक धरोहर विशाल जलस्रोत लाखा बंजारा झील के संरक्षण के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से आयोजित होने वाला यह देव दीपावली का सांस्कृतिक आयोजन आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ शहरवासियों में उत्सव का उल्लास फैलाने व जनजागरूकता लाने का बड़ा माध्यम है। बड़ी संख्या में नागरिक इस देव दीपावली उत्सव में शामिल होकर दीप प्रज्जवलित करते हैं और एक एक दीप स्वच्छता के नाम प्रज्जवलित कर संकल्पित होते हैं। उन्होंने कहा की सभी नगरवासी इस भव्य आयोजन में शामिल होकर शहर की स्वच्छता, सुंदरता व समृद्धि के नाम एक-एक दीपक जलाकर अपना सहयोग देवें व इस अदभुद सांस्कृतिक आयोजन का साक्षी बनकर आंनद लें और सागर की पहचान लाखा बंजारा झील सहित शहर की ख्याति फैलाने में सहयोगी बने।
उन्होंने कहा की इस सांस्कृतिक आयोजन हेतु झील के घाटों पर आकर्षक मार्किंग व साज सज्जा की जा रही है। मंगलवार दोपहर 2 बजे से घाट पर बने चित्रों और आकृतियों में दीपकों को जमाया जायेगा। और शाम 6 बजे से नागरिकों, निगमकर्मियों आदि द्वारा दीपप्रज्ज्वलन किया जायेगा। लाखों दीपकों को व्यवस्थित व समय से जलाने के लिए घाटों को सेक्टर में बाँट कर टीम तैनात की जावेगी। प्रत्येक टीम के साथ नागरिक दीप प्रज्ज्वलन कराएंगे।
उन्होंने कहा की ऐसे सांस्कृतिक आयोजन नागरिकों के बीच राष्ट्रीय स्वच्छ वायु गुणवत्ता, स्वच्छ सर्वेक्षण, जल संरक्षण आदि से जुड़े जनकल्याणकारी अभियानों को प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण होते हैं स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 प्रतियोगिता में इन आयोजनों का सागर को देश में तीसरे नंबर पर लाने में बड़ा योगदान है, नागरिकों तक आवश्यक सूचना का संचार सहज हो जाता है। यह आयोजन नागरिकों में धार्मिक आध्यात्मिक चेतना के साथ ही शहर की स्वच्छता सुंदरता के प्रति जागृति भी बढ़ाता है। यह आयोजन एकजुट प्रयास से प्रभावी बदलाव का संदेश दे कर सभी में जागरूकता लायेगा।
Related
Related Post
- October 24, 2026 • 👁 37
- by Sagar Uday
- 0
- 8:34 pm
