समनापुर साहजू के आफतगंज टोला में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Sagar Uday >> सागर>> समनापुर साहजू के आफतगंज टोला में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
समनापुर साहजू के आफतगंज टोला में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
देवरीकला। महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम समनापुर साहजू के आफतगंज टोला में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1500 किलो महुआ लाहन और 20 लीटर कच्ची शराब नष्ट की। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद आबकारी विभाग की टीम ने महाराजपुर थाना अजय भदौरिया की पुलिस टीम के साथ गांव में दबिश देकर यह कार्रवाई की।
आबकारी सहायक जिला अधिकारी पूजा चंद्रन वर्मा ने बताया कि ग्राम समनापुर शाहजू के आफतगंज टोला में अवैध महुआ शराब निर्माण और भंडारण की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विभाग की टीम ने महाराजपुर थाना प्रभारी अजय भदौरिया की पुलिस टीम के साथ कार्रवाई की। इस दौरान कुछ घरों में अवैध रूप से छिपाकर रखा गया करीब 1500 किलो महुआ लाहन और 20 लीटर कच्ची शराब बरामद कर मौके पर ही नष्ट की गई।
उन्होंने बताया कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Related
Related Post
- November 22, 2026 • 👁 4
- by Sagar Uday
- 0
- 9:13 pm
सागर जिले के दिवंगत शिक्षक अरविन्द साहू के परिवार को 26 लाख रुपए मिला सहयोग
इस माह छ: दिवंगत शिक्षकों को एक करोड़ चौवन लाख कीआर्थिक सहायता अब तक नौ…
- October 19, 2026 • 👁 12
- by Sagar Uday
- 0
- 8:34 pm
