👁 कुल विजिटर: 34,809
f 𝕏 ➤

हादसे में मृतकों के परिजनों और घायलों को शीघ्र सहायता दिलाने मुख्यमंत्री से अनुरोध करेंगे

भूपेन्द्र सिंह ने मेडिकल कॉलेज में सभी जांचें नि:शुल्क कराने के दिए निर्देश

सागर उदय संवाददाता, सागर

खुरई विधानसभा क्षेत्र के बांदरी अंचल के ग्राम गढ़ोला गोसाई के ग्रामीणों के साथ हुए भीषण सड़क हादसे के बाद पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का हाल जाना और उनके बेहतर उपचार के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के डीन से घायलों की सभी आवश्यक चिकित्सकीय जांचें नि:शुल्क कराने को कहा।  भूपेन्द्र सिंह ने कलेक्टर से भी इस संबंध में चर्चा की, जिसके बाद कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को घायलों के उपचार, नि:शुल्क जांच और अन्य सभी आवश्यक चिकित्सा व्यवस्थाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से संपर्क होते ही मृतकों के परिजनों और घायलों को शीघ्र सहायता राशि उपलब्ध कराने का अनुरोध करेंगे।

भूपेन्द्र सिंह को सूचना मिली थी कि ग्राम गढ़ोला गोसाई के लगभग 36 ग्रामीण रविवार को नर्मदा स्नान के लिए बरमान गए थे। वहां से गांव लौटते समय नील घाटी के पास दुर्घटना हो गई। इस दुर्घटना में रक्षा प्रजापति, प्रेमरानी यादव और राकेश यादव की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि 33 अन्य ग्रामीण घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही घायलों को उपचार के लिए सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।

भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि यह अत्यंत दुखद और पीड़ादायक घटना है। तीन लोगों की मृत्यु से प्रभावित परिवारों को अपूरणीय क्षति हुई है। इस कठिन समय में मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना और घायलों को बेहतर से बेहतर उपचार दिलाना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से संपर्क होते ही इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों और घायलों को शीघ्र सहायता राशि दिलाने का अनुरोध किया जाएगा, ताकि प्रभावित परिवारों को इस कठिन परिस्थिति में राहत मिल सके।

उन्होंने कहा कि घायलों के उपचार में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। इसी उद्देश्य से मेडिकल कॉलेज के डीन से सभी आवश्यक चिकित्सकीय जांचें नि:शुल्क कराने को कहा गया है।  भूपेन्द्र सिंह द्वारा कलेक्टर से चर्चा किए जाने के उपरांत कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि दुर्घटना में घायल सभी ग्रामीणों को उपचार, जांच और अन्य आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएं। गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर उपचार के लिए भोपाल रेफर किया जा रहा है।

भूपेन्द्र सिंह ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा चिकित्सकों से उपचार की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि इस संकट की घड़ी में प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहयोग मिलना चाहिए। घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ मृतकों के परिजनों को आवश्यक सहायता दिलाने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।

पूर्व मंत्री और विधायक खुरई भूपेंद्र सिंह द्वारा कलेक्टर सागर द्वारा सारी व्यवस्थाएं तत्काल किये जाने पर कलेक्टर सागर का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Related Post

गवर्नमेंट स्कूल की स्थापना के 200 वर्ष, नगर की गलियों से गुजरेंगे पूर्व छात्र गाथा सुनाने अपने स्कूल के गौरवशाली इतिहास की
विशाल साईकिल रैली 24 एवं 25 अक्टूबर को सागर उदय, सागर 1827 में प्रारंभ की…
संत नामदेव जी महाराज की भक्ति, समरसता और मानवता का संदेश सदैव समाज को नई दिशा देता रहेगा : रिशांक तिवारी
सागर उदय संवाददाता, सागर संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज की 756वीं जन्म जयंती के…