👁 कुल विजिटर: 32,408
f 𝕏 ➤

संत नामदेव जी महाराज की भक्ति, समरसता और मानवता का संदेश सदैव समाज को नई दिशा देता रहेगा : रिशांक तिवारी

सागर उदय संवाददाता, सागर

संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज की 756वीं जन्म जयंती के पावन अवसर पर नामदेव समाज सागर द्वारा धार्मिक श्रद्धा, उत्साह एवं सामाजिक एकता के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी ने शोभायात्रा में सम्मिलित होकर संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज को नमन किया तथा समाजजनों के साथ इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन में सहभागिता की।

इस अवसर पर रिशांक तिवारी ने कहा कि संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज की भक्ति, समरसता और मानवता का संदेश सदैव समाज को नई दिशा देता रहेगा। उनके विचार आज भी समाज को प्रेम, समानता, सद्भाव और एकजुटता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और महापुरुषों के आदर्शों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।

जयंती समारोह का शुभारंभ ध्वजारोहण, हवन एवं विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इसके पश्चात चकराघाट से भव्य शोभायात्रा प्रारंभ हुई। शोभायात्रा चकराघाट से तीन बत्ती, मस्जिद मार्ग, नमक मंडी एवं परकोटा वन-वे होते हुए बड़ा बाजार पहुंची और संत नामदेव जी महाराज के मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

शोभायात्रा में आकर्षक धार्मिक झांकियां, महिला अखाड़ा एवं डमरू दल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। महिला अखाड़े की प्रतिभागियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया, वहीं डमरू दल की भक्तिमय प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को धर्ममय बना दिया। तीन बत्ती पर इंजीनियर अंकित नामदेव द्वारा समाजजनों का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

शोभायात्रा के मंदिर पहुंचने पर पूजा-अर्चना एवं आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। पूरे आयोजन में समाज की एकजुटता, धार्मिक आस्था एवं सांस्कृतिक विरासत की सुंदर झलक देखने को मिली।

इस अवसर पर सागर विधायक शैलेंद्र जैन, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, अर्पित पांडे, इंजीनियर राजकुमार नामदेव, अशोक नामदेव, शुभम नारायण नामदेव, राहुल नामदेव, इंजीनियर अंकित नामदेव, संतोष नामदेव, हेमंत नामदेव, नितिन नामदेव, विपिन नामदेव, शैलेश नामदेव, हरिनारायण नामदेव, बिहारीलाल नामदेव, उमाशंकर नामदेव, राजकुमार नामदेव (पुलिस), पुष्पराज नामदेव, मनुज नामदेव, तिलक नामदेव, राजू नामदेव, रामकृष्ण नामदेव, रिंकू नामदेव, इतवारी, सी.बी. नामदेव, आनंद नामदेव, सोनिक नामदेव, दिनेश नामदेव, इंजीनियर बी.एस. नामदेव, एडवोकेट देवेंद्र नामदेव, भूपेंद्र नामदेव, सतीश वर्मा, कमलेश नामदेव, नवल नामदेव, नरेंद्र नामदेव, नवीन नामदेव, किशोर नामदेव, विजय नामदेव, गगन नामदेव, गौरव नामदेव, आशीष नामदेव एवं रोहित नामदेव सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Related Post

न्याय योद्धा राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को सफल बनाने सागर शहर कांग्रेस ने अपने संगठन के साथ झोंकी ताकत
विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में सघन जनसंपर्क एवं रजिस्ट्रेशन सागर उदय संवाददाता, सागर जिला शहर कांग्रेस कमेटी…