राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस उत्साह पूर्वक मनाया

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत के संकल्प के अंतर्गत शपथ ग्रहण समारोह हुआ

सागर उदय संवाददाता, सागर

पं. बृजकिशोर पटैरिया आईटीआई मालथोन में 24 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। साथ ही नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत के संकल्प के अंतर्गत शपथ ग्रहण समारोह का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात प्रशिक्षणार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य, कार्यप्रणाली एवं सामाजिक महत्व से अवगत कराने के लिए एक प्रेरणादायक वीडियो प्रदर्शित किया गया। वीडियो के माध्यम से विद्यार्थियों को समाजसेवा, अनुशासन, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।

इसके उपरांत संस्था के प्राचार्य देवेंद्र राय द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया गया। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवाओं में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी एवं राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों से समाजहित एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारतह्व अभियान के तहत शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं ने नशे से दूर रहने, अपने परिवार एवं समाज में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने तथा स्वस्थ एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

इसके पश्चात वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें संस्था के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न पौधों का रोपण किया गया तथा उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Related Post

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्र प्रथम की विचारधारा के अमर पुरोधा : भूपेन्द्र सिंह
सागर उदय, सागरपूर्व गृहमंत्री, वरिष्ठ विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि 6 जुलाई भारतीय जनमानस…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading