सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा: ओरछा में 26 को होगा पार्थिव शिवलिंग महायज्ञ
Sagar Uday >> सागर>> सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा: ओरछा में 26 को होगा पार्थिव शिवलिंग महायज्ञ
सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा: ओरछा में 26 को होगा पार्थिव शिवलिंग महायज्ञ
सागर से पहुंचे शिवलिंग निर्माण के प्रभारी सुरेंद्र सुहाने व अभिषेक गौर ने ली तैयारियों की बैठक
सागर उदय संवाददाता, सागर
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में उज्जैन महाकाल से अयोध्या रामलला तक आयोजित हो रही सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के 26 नवंबर को ओरछा धाम आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।
इसी क्रम में आज रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक लेने के लिए सागर संभाग से वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवलिंग निर्माण महारुद्रयज्ञ प्रभारी सुरेंद्र सुहाने एवं अभिषेक गौर विशेष रूप से ओरछा पहुंचे।
बैठक में 26 नवंबर को होने वाले असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण महायज्ञ, वैदिक शिवार्चन, कन्या पूजन, कन्या भोजन एवं विशाल भंडारा प्रसादी की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि 26 नवंबर को प्रात: से 8 पार्थिव शिवलिंग निर्माण शुरू होगा, 11 बजे महा-अभिषेक होगा, उसके पश्चात कन्या पूजन व विशाल भंडारा और सायंकाल भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
यह यात्रा सनातन के स्वाभिमान को जगाने का संकल्प है : सुरेंद्र सुहाने
शिवलिंग निर्माण महारुद्रयज्ञ के प्रभारी सुरेंद्र सुहाने ने कहा, यह यात्रा केवल यात्रा नहीं, बल्कि सत्य, सनातन और स्वाभिमान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का महासंकल्प है। ओरछा का पड़ाव इस यात्रा का सबसे पवित्र पड़ाव होगा। हम सब मिलकर इसे ऐतिहासिक बनाएंगे।
महायज्ञ भव्यता और श्रद्धा का संगम होगा : अभिषेक गौर
अभिषेक गौर ने कहा, रामराजा की नगरी में होने वाला यह महायज्ञ श्रद्धा, भक्ति और भव्यता का संगम होगा। हमारी पूरी टीम इस आयोजन को गरिमामय बनाने में जुटी है।
यात्रा कार्यक्रम की व्यवस्था 26 नवंबर (गुरुवार) प्रथम सत्र – श्री रामराजा सरकार मंदिर पूजन दर्शन, पार्थिव शिवलिंग निर्माण, कन्या पूजन, दोपहर का भोजन, शाम को भजन संध्या का आयोजन होगा। यह यात्रा 23 नवंबर को निवाड़ी जिले के जेरोन में प्रवेश करेगी। 27 तारीख को सुबह ओरछा रामराजा सरकार के दर्शन कर का झांसी जिले में प्रवेश करेगी रात्रि विश्राम बबीना जिला झांसी में होगा।
बैठक में पूर्व मंत्री व टीकमगढ़ विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी किरण अहिरवार निवाड़ी जिलाध्यक्ष राजेश यादव टीकमगढ़ जिलाध्यक्ष नवीन साहू जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधी अमित राय राजकुमार धनोरा अशुल परिहार खुरई सर्जन चंदन सुहान सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।
Related
Related Post
- September 21, 2026 • 👁 13
- by Sagar Uday
- 0
- 8:35 pm
बंडा विकासखंड में हुए जहरीली शराबकांड के बाद पुलिस कप्तान का बड़ा एक्शन
बंडा थाना और गूगरा चौकी में पदस्थ 40 पुलिसकर्मियों को एक साथ लाइन हाजिर किया…
- September 27, 2026 • 👁 18
- by Sagar Uday
- 0
- 8:39 pm
