👁 कुल विजिटर: 30,167
f 𝕏 ➤

स्थानीय उत्पादों और छोटे व्यापारियों को बढ़ावा देने के लिए निगमायुक्त  राजकुमार खत्री ने सपरिवार कटरा पहुंचकर धनतेरस पर मिट्टी के दीये आदि पूजन सामग्री खरीदे नगर निगम कमिश्नर को अपनी दुकान से सामग्री खरीदते देख छोटे दुकानदारों के चेहरे खिल उठे

दीपावली पर स्थानीय स्तर पर काम करने वाले छोटे व्यापारियों, कारीगरों, स्व सहायता समूह के उत्पादों और स्वदेशी सामग्री को प्राथमिकता दें : निगमायुक्त

सागर उदय संवाददाता, सागर

सागर नगर पालिक निगम आयुक्त  राजकुमार खत्री ने दीपावली पर्व के पूर्व धनतेरस के पावन दिन कटरा बाजार पहुंचकर सपरिवार दीपोत्सव की खरीदारी की और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देते हुए लोकल फॉर वोकल की परिकल्पना को साकार करने में अपना अहम योगदान दिया। बाजार में खरीदारी करने के लिए सबसे पहले उन्होंने कपड़े के थैले खरीदे। उन्होंने स्थानीय छोटे दुकानदारों, फुटपाथ दुकानदार और रेहड़ी पटरी वालों से दीपावली के पूजन हेतु आवश्यक सामग्री मिट्टी के दीये, मिट्टी की ग्वालन, रुई, मिट्टी से निर्मित अन्य सामग्री सहित दिवाली पूजा के सबसे पारंपरिक और महत्वपूर्ण प्रसाद फूला हुआ धान मुरमुरा, बताशा,घड़िया और चीनी के खिलौने की खरीदारी की। इसके साथ ही तोरण बंदनवार आदि भारतीय संस्कृति और परंपरा में घर के मुख्य द्वार पर लगाये जाने वाले शुभ सजावटी सामग्री को भी खरीदा। उन्होंने गेरू और हिरमिची खरीदकर आयुक्त निवास पर मुख्यद्वार के पास पारंपरिक लिखावट-सजावट की बात कही।

उन्होंने कहा की दीपावली हमारी संस्कृति में बड़ा महत्वपूर्ण और रौशनी का पर्व है सभी के जीवन में रौशनी लाने वाला पर्व है। दीपावली पर स्थानीय स्तर पर काम करने वाले छोटे व्यापारियों, कुम्हारों, कारीगरों और मेहनतकश परिवारों के उत्पादों (जैसे मिट्टी के दीये, स्वदेशी सामग्री आदि) को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। क्योंकि दीपावली की असली खुशियां तभी हैं, जब हर घर में खुशियों का दीप जलें और बच्चा बच्चा मुस्कुराये। उन्होंने बाजार में रुई आदि बेच रहे बच्चों से उनकी पढ़ाई व परिवार की जानकारी ली और सामग्री खरीदकर खुशियां बांटी। उन्होंने कहा की दीपावली जैसे पावन पर्व पर अपनी खुशियों में स्थानीय दुकानदारों और कारीगरों को भी भागीदार बनाएं। त्योहार की खरीदारी छोटी दुकानों से करें और पूजा में मिट्टी के दीपक जलाकर स्वदेशी परंपरा को अपनाएं।

उन्होंने कहा की स्थानीय व्यापार और छोटे दुकानदारों को संबल देने के साथ ही स्व-सहायता समूहों (आजीविका दीदियों) द्वारा तैयार किए गए उत्पादों और मिट्टी के दीयों, गौ-काष्ठ के दीयों तथा अन्य उपहार सामग्री को खरीदकर प्रोत्साहित करें ताकि स्थानीय व्यापार और लोकल उत्पादों, स्थानीय हस्तशिल्प कलाकारों, स्व-सहायता समूहों आदि के लिए अनुकूल माहौल बने और लोकल फॉर वोकल को बल मिले।

उन्होंने खरीदारी कर रहे नागरिकों और दुकानदर दोनों को प्लास्टिक मुक्त खरीदारी करने की समझाईस देते हुए कहा की दीपावली पर्व पर सफाई का बड़ा महत्व है ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है की घर द्वार के साथ ही हमारा शहर भी साफ सुथरा और सुसज्जित हो कचरा मुक्त हो। इसके लिए सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करें खरीदारी करने आते समय अपने साथ कपडे का थैला अवश्य लाएं। इस दीपावली पर्व को बड़े धूम धाम के साथ स्वच्छ-सुंदर और सुरक्षित वातावरण में आंनद उत्साह के साथ मनाएं।

Leave a Reply

Related Post

संस्कार पब्लिक स्कूल में कलेक्टर की थीम में विराजे गणपति बप्पा, अनोखी झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
खुरई। संस्कार पब्लिक स्कूल में गणेश उत्सव के अवसर पर भगवान श्री गणेश की आकर्षक…
आगामी पितृ पक्ष को दृष्टिगत रखते हुए बड़ा तालाब के मंदिर घाट पर जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां तेज
व्यवस्थित व्यवस्थाएं करने हेतु पूर्व ग्रहमंत्री एवं विधायक खुरई भूपेंद्र सिंह ने दिए निर्देश खुरई।…
चुनावी व्यवस्था पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस अपने इतिहास का जवाब दे : भूपेन्द्र सिंह
सागर उदय संवाददाता, सागर चुनावी व्यवस्था पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस को पहले अपने इतिहास…