👁 कुल विजिटर: 30,176
f 𝕏 ➤

संस्कार पब्लिक स्कूल में कलेक्टर की थीम में विराजे गणपति बप्पा, अनोखी झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

खुरई। संस्कार पब्लिक स्कूल में गणेश उत्सव के अवसर पर भगवान श्री गणेश की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई। इस वर्ष गणेश जी को कलेक्टर की थीम में सजाया गया, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

विद्यालय परिसर में स्थापित गणपति बप्पा की यह अनूठी झांकी प्रशासनिक व्यवस्था और भारतीय संस्कृति के सुंदर संगम को दशार्ती नजर आई। कलेक्टर की भूमिका में विराजमान गणेश जी के माध्यम से विद्यार्थियों को कर्तव्य, अनुशासन, न्याय और जनसेवा जैसे मूल्यों का संदेश दिया गया।

गणेश जी के दर्शन के लिए विद्यालय के विद्यार्थी, शिक्षक एवं अभिभावक उत्साह के साथ उपस्थित हुए। पूरे विद्यालय परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। विद्यार्थियों ने गणेश वंदना एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से उत्सव में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें रचनात्मक सोच के लिए भी प्रेरित करते हैं। संस्कार पब्लिक स्कूल में शिक्षा के साथ सांस्कृतिक एवं मूल्यपरक गतिविधियों को भी महत्व दिया जाता है।

Leave a Reply

Related Post

आगामी पितृ पक्ष को दृष्टिगत रखते हुए बड़ा तालाब के मंदिर घाट पर जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां तेज
व्यवस्थित व्यवस्थाएं करने हेतु पूर्व ग्रहमंत्री एवं विधायक खुरई भूपेंद्र सिंह ने दिए निर्देश खुरई।…
गवर्नमेंट उत्कृष्ट स्कूल सागर के 200 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य अविराम साइकिल एवं पैदल रैली
शहरभर में हुआ जोरदार स्वागत, पूर्व छात्रों ने साझा कीं स्कूल से जुड़ी यादें सागरउदय…
Post Image
अखिल भारतीय जागरूकता अभियान सुरक्षित बचपन अभियान अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितौरा, सागर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
सागर। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निदेर्शानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश…