विश्वास शिविर में छाया बस स्टैंड का अतिक्रमण और मूलभूत सुविधाओं का अभाव, समाजसेवी संदीप जैन ने कलेक्टर को दी जानकारी
>> सागर>> विश्वास शिविर में छाया बस स्टैंड का अतिक्रमण और मूलभूत सुविधाओं का अभाव, समाजसेवी संदीप जैन ने कलेक्टर को दी जानकारी
विश्वास शिविर में छाया बस स्टैंड का अतिक्रमण और मूलभूत सुविधाओं का अभाव, समाजसेवी संदीप जैन ने कलेक्टर को दी जानकारी
देवरी/सागर। स्थानीय देवरी मंडी में आयोजित ‘मुख्यमंत्री जन अभियान विश्वास शिविर’ के दौरान क्षेत्रीय नागरिकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। शिविर में प्रमुख समाजसेवी संदीप जैन (बबलू सिनेमा) ने कलेक्टर प्रतिभा पाल से मुलाकात कर देवरी बस स्टैंड की बदहाल व्यवस्थाओं से उन्हें अवगत कराया।
कलेक्टर महोदया के समक्ष रखी गईं प्रमुख समस्याएं
समाजसेवी संदीप जैन ‘बबलू सिनेमा’ ने शिविर में उपस्थित कलेक्टर प्रतिभा पाल जी को बस स्टैंड की निम्नलिखित गंभीर समस्याओं की जानकारी दी।
अतिक्रमण और खुले में मांस की दुकानें: बस स्टैंड परिसर में भारी अतिक्रमण के चलते खुलेआम मांस की दुकानें संचालित हो रही हैं, जिससे यात्रियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्री प्रतिक्षालय का अभाव: महिलाओं और आम यात्रियों के बैठने के लिए बस स्टैंड पर कोई उचित यात्री प्रतिक्षालय (शेड) नहीं है। पेयजल एवं प्रसाधन की समस्या: यात्रियों के लिए पीने के शुद्ध पानी और सार्वजनिक शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं का पूरी तरह अभाव है।
त्वरित कार्रवाई के निर्देश
समाजसेवी द्वारा जनहित से जुड़े इन गंभीर मुद्दों को उठाए जाने पर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने मौके पर ही मुख्य नगर पालिका अधिकारी को इन सभी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए कड़े निर्देश दिए, जिसमें अतिक्रमण हटाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई शामिल है। कलेक्टर के इस त्वरित हस्तक्षेप से स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों में एक सकारात्मक उम्मीद जगी है कि जल्द ही बस स्टैंड की व्यवस्थाओं में सुधार होगा।
Related
Related Post
- August 29, 2026 • 👁 50
- by Sagar Uday
- 0
- 6:08 pm
नगर परिषद करार्पुर में मूलभूत सुविधाओं का तेजी से हो रहा विकास : विधायक प्रदीप लारिया
नगर परिषद करार्पुर में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत खण्डस्तरीय शिविर आयोजित जनता की…
- September 18, 2026 • 👁 14
- by Sagar Uday
- 0
- 5:58 pm
