👁 कुल विजिटर: 34,808
f 𝕏 ➤

26 नवंबर को संविधान गौरव दिवस मनाएगी भाजपाराज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल के प्रथम सागर आगमन पर 25 नवंबर को होगा भव्य स्वागत

सागर उदय संवाददाता, सागर

भारतीय जनता पार्टी 26 नवंबर को संविधान गौरव दिवस मनाएगी। वहीं, राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद पहली बार सागर पहुंच रहे रजनीश अग्रवाल का 25 नवंबर को भव्य स्वागत किया जाएगा। आयोजनों की तैयारियों को लेकर धर्मश्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक में दोनों कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा कर पदाधिकारियों और कार्यकतार्ओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जिलाध्यक्ष श्री तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि संविधान गौरव दिवस भारतीय लोकतंत्र और संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कार्यकतार्ओं से आयोजन को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।

श्री तिवारी ने कहा कि राज्यसभा सांसद श्री रजनीश अग्रवाल का सागर में प्रथम आगमन पार्टी के लिए विशेष अवसर है। उनके स्वागत को भव्य और गरिमामय बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता समन्वय के साथ जुटें।

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि बैठक में जिला पदाधिकारी जगन्नाथ गुरैया, मनीष चौबे, विक्रम सोनी, चेतराम अहिरवार, चैन सिंह ठाकुर, राहुल वैद्य, आलोक केशरवानी, बालकिशन सोनी, रामेश्वर नेमा, जय सोनी, नीरज यादव, अमित बैशाखिया, मधुकर जाटव, राहुल नामदेव, गुड्डू सोनी, रुपेश जड़िया, मनीष नेमा, दीपक दुबे, सुप्रीयो राय और शिवा यादव सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Related Post

25-30 साल से बसे परिवारों को अब पट्टे की उम्मीद, विधायक लारिया ने कार्यालय में ही बुला ली पूरी राजस्व टीम
8 ग्रामों से 500 से अधिक नागरिक पहुंचे विधायक कार्यालय, एसडीएम-नायब तहसीलदार और पटवारियों की…
Post Image
रहली फिल्टर प्लांट और गढ़ाकोटा मोठार डेम के आसपास 5 किलोमीटर क्षेत्र में पेयजल के अलावा अन्य उपयोग पर लगाया प्रतिबंध
सागर उदय संवाददाता, सागर आगामी समय में संभावित पेयजल संकट को दृष्टिगत रखते हुए नागरिकों…
प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस का सेवा संकल्प, सरदार पटेल को भी किया नमन
सागरउदय संवाददाता, सागर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी जी की  पुण्यतिथि एवं लौह पुरुष…