दुर्घटना के पीड़ितों को सहायता दिलाने पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से भेंट की, मुख्यमंत्री ने सहायता राशि जारी करने निर्देश दिए
Sagar Uday >> सागर>> दुर्घटना के पीड़ितों को सहायता दिलाने पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से भेंट की, मुख्यमंत्री ने सहायता राशि जारी करने निर्देश दिए
दुर्घटना के पीड़ितों को सहायता दिलाने पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से भेंट की, मुख्यमंत्री ने सहायता राशि जारी करने निर्देश दिए
सागर/भोपाल। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव से भेंट कर गत दिवस सड़क दुर्घटना में मृतक तथा घायल हुए खुरई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गढ़ोला खुबानी निवासी पीड़ितों को सहायता राशि दिए जाने के लिए आग्रह किया। मुख्यमंत्री डा.यादव ने शीघ्र सहायता राशि जारी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि खुरई विधानसभा क्षेत्र के बांदरी अंचल के ग्राम गढ़ोला गोसाईं के ग्रामीणों के साथ हुए भीषण सड़क हादसे के बाद पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों से मिले थे और उनके बेहतर उपचार के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली थी। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के डीन से घायलों की सभी आवश्यक चिकित्सकीय जांचें तथा उपचार नि:शुल्क कराने के लिए पहल की थी। घटना में 5 घायलों को उपचार के लिए भोपाल रेफर किया गया है।
ज्ञातव्य है कि ग्राम गढ़ोला गोसाई के लगभग 36 ग्रामीण रविवार को नर्मदा स्नान के लिए बरमान गए थे। वहां से गांव लौटते समय नीम घाटी के पास दुर्घटना हो गई। इस दुर्घटना में रक्षा प्रजापति, प्रेमरानी यादव और राकेश यादव की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि 33 अन्य ग्रामीण घायल हो गए थे।
Related
Related Post
- October 18, 2026 • 👁 25
- by Sagar Uday
- 0
- 8:54 pm
गणेशगंज स्टेशन पर गूंज रही रामलीला की भव्य प्रस्तुति
शाहपुर। गणेशगंज स्टेशन परिसर में जय मां सिद्धेश्वरी घाटा देवी रामलीला मंडल चांदपुर धाम रानीपुर…
- September 17, 2026 • 👁 33
- by Sagar Uday
- 0
- 9:07 pm
