दिल्ली पब्लिक स्कूल मकरोनिया के छात्र शिक्षाविद डॉ. टीपी शशि कुमार (वैज्ञानिक)के साथ हुए रूबरू

सागर उदय, सागर
सोमवार को डॉ.टी.पी. शशि कुमार के साथ आॅनलाइन सत्र के माध्यम से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए तैयारी, विषय पर एक प्रेरणादायक आॅनलाइन सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बदलते समय के अनुरूप बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जागरूक करना था।
डॉ. शशि कुमार ने अपने व्याख्यान में बताया कि बच्चों का भविष्य केवल अच्छे अंकों से नहीं, बल्कि उनके चरित्र, कौशल, रचनात्मक सोच, अनुशासन, आत्मविश्वास और नैतिक मूल्यों से भी निर्मित होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अंतरिक्ष, अनुसंधान और इसरो की विशेष जानकारी देते हुए, नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन, डिजिटल तकनीक का सकारात्मक उपयोग, पढ़ने की आदत विकसित करने तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने बातचीत के दौरान कहा कि बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें, बल्कि उनकी रुचियों और क्षमताओं को समझकर उन्हें सही मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन दें। उन्होंने कहा कि सकारात्मक वातावरण और निरंतर प्रेरणा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है।
सत्र में प्रश्नोत्तर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी जिज्ञासा, सफलता और कुशल जीवन से संबंधित प्रश्न पूछे । उन्होंने छात्रों के प्रश्नों का सटीक उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। सभी विद्यार्थियों ने इस आॅनलाइन सत्र को अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और उपयोगी बताया। विद्यालय के प्राचार्य श्री जिजीष जोसेफ जी ने डॉ. टी.पी. शशि कुमार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन को बच्चों के भविष्य निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

Leave a Reply

Related Post

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय महाविद्यालय मकरोनिया बुजुर्ग, सागर में नवप्रवेशित विद्यार्थियों हेतु दीक्षारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ
01 जुलाई 2026 को उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसारप्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading