एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत महापौर ने ट्रैफिक पार्क में किया पौधारोपण

बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच पौधारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है : महापौर

सागर उदय,सागर
नगर निगम सागर द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित सागर के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से ह्लएक पेड़ मां के नामह्व अभियान के अंतर्गत काकागंज वार्ड स्थित ट्रैफिक पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा नागरिकों से पौधारोपण को जन आंदोलन बनाने की अपील की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते वायु प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच पौधारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण के लिए प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।
महापौर ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अमूल्य धरोहर हैं। वृक्ष न केवल हमें प्राणवायु प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, तापमान नियंत्रित करने, भूजल संरक्षण तथा जैव विविधता को सुरक्षित रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपने घरों, विद्यालयों, संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को अपनी माता के सम्मान में एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेशभर में वृहद स्तर पर पौधारोपण अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इन अभियानों का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ जनभागीदारी को बढ़ावा देना है।
महापौर ने नगर निगम के सभी पार्षदों से अपने-अपने वार्डों में उपलब्ध रिक्त भूमि पर पौधारोपण कराने एवं पौधों के संरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की सहभागिता से सागर नगर को हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल शहर बनाया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थितजनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर राजकुमार पटेल, संगीता शैलेष जैन, श्रीमती रुबी कृष्ण कुमार पटेल, श्रीमती संध्या भार्गव, श्रीमती प्रतिभा चौबे, कनई पटेल, सोमेश जड़िया, निवेदिता रत्नाकर, तृप्ति सिंह, शालिनी तिवारी, गीता बाल्मीकि, अमित रैकवार, कृष्ण कुमार (बबलू) चैरसिया, रावतपुरा सरकार भक्त मंडल के सदस्य एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Related Post

नगर निगम कर्मचारियों की 13सूत्रीय मांगों के निराकरण तक निगम कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना 11 वें दिन जारी
सागर। नगर पालिक निगम के कर्मचारियों की लंबित समस्याओं एवं 13 सूत्रीय मांगों के निराकरण…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading