निगमायुक्त ने सिविल लाइन चैराहे पर स्वयं मौजूद रहकर कराई सफाई, शहर की स्वच्छता बनाए रखने के दिए निर्देश

सागर उदय, सागर
नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने शुक्रवार को सिविल लाइन क्षेत्र का निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सिविल लाइन चैराहे पर स्वयं उपस्थित रहकर सफाई कार्य कराया तथा संबंधित कर्मचारियों को शहर की स्वच्छता बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने हेतु सफाई कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में निगमायुक्त ने सिविल लाइन क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने कहा कि स्वच्छता किसी भी शहर की पहचान होती है तथा इसे बनाए रखना केवल नगर निगम ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फैलाएं, निर्धारित स्थानों पर ही कचरा डालें तथा स्वच्छता बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें। निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि शहर की सफाई, सौंदर्यीकरण एवं जनस्वास्थ्य से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निरंतर संचालित किया जाएगा ताकि सागर नगर की स्वच्छ एवं सुंदर छवि बनी रहे।
नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है तथा आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त संसाधनों की भी व्यवस्था की जा रही है।

Leave a Reply

Related Post

निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने शहर की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए
निगमायुक्त ने कटरा बाजार स्थित डीडी कॉम्पलेक्स में सफाई कराई और सभी सार्वजनिक स्थलों की…
बण्डा जहरीली शराब काण्ड के खिलाफ युवा कांग्रेस का हल्ला बोल,कलेक्ट्रेट घेराव
बैरिकेडिंग और वाटर कैनन के बीच युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया सहित कार्यकतार्ओं को…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading