👁 कुल विजिटर: 1,410
f 𝕏 ➤

फांसी के फंदे पर झूला 38वर्षीय युवक। मौत

शाहगढ़। रूरावन में शनिवार की रात 38 वर्षीय युवक का शव घर के अंदर कमरें में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। युवक शराब पीने का आदी थी। परिजनों के रोकने-टोकने से आक्रोशित होकर उसने फांसी लगा ली। फांसी पर झूलता देख परिजनों में कोहराम मच गया। बीला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रविवार को शाहगढ़ पोस्टमार्टम के लिये भेजा।

बीला थाना क्षेत्र के रुरावन में रहने वाला राजेश लोधी पुत्र मुन्ना लोधी किसानी का काम करता था। परिजनों की माने तो राजेश शराब पीने का आदी भी था। इसको लेकर पूरा परिवार उसे शराब छोड़ने के लिये समझाता था। इसके अलावा नव रात्रि पर देर रात तक आरती में शामिल रहा पूरा परिवार, फांसी किस वजह से लगाई अभी यह जांच का विषय है। रविवार सुबह पत्नि जब कमरे में पहुंची तो देखा राजेश फांसी के फंदे पर झूल रहा है। पत्नी की चीख सुनकर आस-पास के लोग भागे और राजेश को उतारकर शाहगढ़ अस्पताल ले गये। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजेश की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया गया कि राजेश की एक बेटी व एक 8 साल का बेटा है।

Leave a Reply

Related Post

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading