हरियाली तीज पर महिला परिषद् की चंद्रप्रभु शाखा द्वारा पौधा रोपण कार्य संपन्न

सागर उदय, सागर

अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद की श्री चंद्रप्रभु शाखा द्वारा हरियाली तीज पर मलैया गार्डन की नर्सरी से पौधे क्रय करके उनको अपने अपने घरों में रोपण करने का संकल्प लिया। नर्सरी संचालिका श्रीमती शालिनी मलैया जी द्वारा पौधों के रखरखाव संबंधी जानकारी दी गई साथ ही यह भी बतलाया कि किस तरह के पौधे घर में रखकर हम आसपास के वातावरण को प्रदूषण मुक्त रख सकते हैं। शाखा द्वारा नर्सरी व गिर गौशाला संचालिका शालिनी मलैया का सम्मान कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

प्रांतीय उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू मगन जैन ने सर्वाधिक पौधे खरीदने के लिए शाखा कोषाध्यक्ष नीतू जैन का सम्मान किया एवं शाखा अध्यक्ष ऋचा शाह व सचिव नीना शाह को पर्यावरण संरक्षण हेतु निरंतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रांतीय विशिष्ट अधिकारी श्रीमती सुनीता अरिहंत , प्रांतीय संगठन मंत्री श्रीमती संध्या रांधेलिया ,सदस्य शरद एवं मंजू मेडिकल  उपस्थिति थीं। सभी ने प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर बगीचे का एवं गौशाला का भ्रमण किया।

Leave a Reply

Related Post

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading