‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न
>> सागर>> ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न
‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न
SIR पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का जवाब देगी भाजपा, जनजागरण के लिए बनी व्यापक रणनीति
‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न
सागर उदय संवाददाता, सागर
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित किए जा रहे देशव्यापी ह्यलोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओह्ण अभियान की तैयारियों को लेकर गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, सागर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन एवं जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। जिलेभर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को प्रभावी एवं व्यापक स्वरूप देने के लिए पदाधिकारियों और कार्यकतार्ओं के साथ विचार-विमर्श कर रणनीति तैयार की गई।
बैठक में 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलने वाले अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा निर्धारित की गई। साथ ही जिले में अभियान के सफल संचालन, संगठनात्मक समन्वय एवं व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय टोली का गठन किया गया। अभियान के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण (रकफ), मतदाता सूची की शुद्धता, लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता और संवैधानिक प्रक्रियाओं की रक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जनजागरण किया जाएगा। इसके अंतर्गत जिले में पदयात्राएं, प्रबुद्धजन गोष्ठियां, युवा एवं विद्यार्थी संवाद सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति भ्रम फैलाने की राजनीति स्वीकार नहीं : श्याम तिवारी
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती निष्पक्ष चुनाव और शुद्ध मतदाता सूची में निहित है। कांग्रेस द्वारा रकफ को लेकर फैलाए जा रहे कथित भ्रम का भाजपा तथ्यों के साथ जवाब देगी। लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता और जनविश्वास की रक्षा ही इस अभियान का मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर निराधार सवाल उठाकर जनता के मन में अविश्वास पैदा करना उचित नहीं है। उन्होंने कार्यकतार्ओं से आह्वान किया कि अभियान के प्रत्येक कार्यक्रम को व्यापक जनभागीदारी के साथ प्रभावी बनाएं और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संदेश समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं।
लोकतंत्र जनादेश से चलता है, अराजकता और राजनीतिक षड्यंत्रों से नहीं : शैलेन्द्र कुमार जैन
सागर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि लोकतंत्र संविधान की मयार्दाओं से चलता है, भीड़तंत्र और राजनीतिक दबाव से नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और विपक्षी शक्तियां लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास पैदा कर देश में अराजकता और ह्यरिजीम चेंजह्ण का वातावरण बनाने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत में सत्ता परिवर्तन का एकमात्र संवैधानिक मार्ग जनता का जनादेश है, न कि हिंसा, अराजकता या राजनीतिक षड्यंत्र। मतदाता सूची की शुद्धता निष्पक्ष चुनाव की आधारशिला है। भाजपा इस अभियान के माध्यम से विपक्ष के आरोपों का तथ्यों के साथ जवाब देकर लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति जनविश्वास को और मजबूत करेगी।
गांव-गांव तक पहुंचेगा लोकतंत्र की रक्षा का संदेश : हीरा सिंह राजपूत
जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जागरूक मतदाता और निष्पक्ष निर्वाचन व्यवस्था में निहित है। मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की बुनियादी आवश्यकता है। भाजपा इस अभियान के माध्यम से गांव-गांव तक पहुंचकर नागरिकों को जागरूक करेगी और विपक्ष के कथित भ्रामक प्रचार का तथ्यों के साथ जवाब देगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की जड़ें गांवों और पंचायतों में समाहित हैं। जब प्रत्येक नागरिक अपने मताधिकार और संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक होगा, तभी लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक सशक्त बनेगी।
मनीष चौबे बने जिला संयोजक, पांच सहसंयोजकों को सौंपी जिम्मेदारी
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि ह्यलोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओह्ण अभियान के सफल संचालन एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय टोली का गठन किया गया है। इसमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष चौबे को जिला संयोजक तथा जिला महामंत्री चैन सिंह ठाकुर, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, डॉ. विनोद पंथी, शैलेश केशरवानी एवं कविता लारिया को सहसंयोजक बनाया गया है। गठित टोली जिलेभर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के संचालन, समन्वय एवं व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य करेगी।
बैठक में पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पार्षद शैलेश केशरवानी, जिला महामंत्री चैन सिंह ठाकुर, चेतराम अहिरवार, सुमित यादव, जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, मनीष चौबे, यश अग्रवाल, जिला मंत्री संध्या भार्गव, सविता साहू, राहुल वैद्य, जिला कोषाध्यक्ष विकास साधेलिया, सहकार्यालय मंत्री सुषमा यादव, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन, सह मीडिया प्रभारी आलोक केशरवानी, आईटी विभाग संयोजक बालकिशन सोनी, सहसंयोजक सोनू उपाध्याय, सोशल मीडिया विभाग संयोजक अंशुल परिहार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मेघा दुबे, मधुकर जाटव, प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक सुखदेव मिश्र, अर्पित पांडे, शालीन सिंह, मंडल अध्यक्ष अमित बैसाखिया, नीरज यादव, डॉ. निवेदिता रत्नाकर, संगीता सिंह, कविता लारिया, राहुल नामदेव, अंकित सनकत, देवेंद्र फुसकेले सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Related
Related Post
- September 21, 2026 • 👁 7
- by Sagar Uday
- 0
- 8:37 pm
हनुमान अखाड़ा में गणेश जी की भव्य महाआरती में शामिल हुए प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी
धार्मिक आयोजनों में सदैव सक्रिय रहती है समिति, आस्था और परंपराओं को आगे बढ़ाने का…
- October 18, 2026 • 👁 31
- by Sagar Uday
- 0
- 8:55 pm
