👁 कुल विजिटर: 30,160
f 𝕏 ➤

12 सितंबर को आयोजित नेशनल लोक अदालत में नगर निगम के बकाया संपत्तिकर एवं जलकर के अधिभार में मिलेगी विशेष छूट

सागर उदय, सागर

शासन के निदेर्शानुसार शनिवार 12 सितंबर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में नगर निगम सागर द्वारा बकाया संपत्तिकर, जलकर एवं उपभोक्ता प्रभार की राशि जमा करने वाले करदाताओं को अधिभार (सरचार्ज) में केवल एक दिन के लिए विशेष छूट प्रदान की जाएगी। नगर निगम क्षेत्र के संपत्तिकर एवं जलकर के बकायादार उपभोक्ता इस अवसर का लाभ उठाकर अपने बकाया करों का भुगतान कर सकते हैं।

नगर निगम आयुक्त  राजकुमार खत्री ने राजस्व अधिकारी  बृजेश तिवारी को निर्देश दिए हैं कि लोक अदालत के दौरान करदाताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने सभी संबंधित काउंटर्स खोलने तथा पर्याप्त कर्मचारियों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

इस प्रकार मिलेगी अधिभार में छूट

संपत्तिकर के प्रकरणों मेंह्णकर एवं अधिभार सहित 50 हजार रुपये तक की बकाया राशि होने पर केवल अधिभार में 100 प्रतिशत तक छूट।

50 हजार से अधिक तथा 1 लाख रुपये तक की बकाया राशि होने पर केवल अधिभार में 50 प्रतिशत तक छूट।

1 लाख रुपये से अधिक की बकाया राशि होने पर केवल अधिभार में 25 प्रतिशत तक छूट।

जलकर एवं उपभोक्ता प्रभार के प्रकरणों मेंकृकर/उपभोक्ता प्रभार एवं अधिभार सहित 10 हजार रुपये तक की बकाया राशि होने पर केवल अधिभार में 100 प्रतिशत छूट।

10 हजार से अधिक तथा 50 हजार रुपये तक की बकाया राशि होने पर केवल अधिभार में 75 प्रतिशत तक छूट।

50 हजार रुपये से अधिक की बकाया राशि होने पर अधिभार में 50 प्रतिशत छूट।

नगर निगम द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यह विशेष छूट केवल 12 सितंबर 2026 को आयोजित नेशनल लोक अदालत के दिन ही उपलब्ध रहेगी।

घर बैठे भी कर सकते हैं आॅनलाइन भुगतान-करदाता संपत्तिकर, जलकर, दुकान किराया एवं अन्य करों का भुगतान घर बैठे एमपी ई-नगरपालिका ऐप के माध्यम से आसानी से कर सकते हैं। आॅनलाइन भुगतान के लिए एमपी ई-नगरपालिका पोर्टल का भी उपयोग किया जा सकता है।

निगमायुक्त ने बकायादारों से की अपील-नगर निगम आयुक्त  राजकुमार खत्री ने समस्त करदाताओं से अपील की है कि वे 12 सितंबर को आयोजित नेशनल लोक अदालत में अपने बकाया संपत्तिकर एवं जलकर की राशि जमा कर अधिभार में दी जा रही विशेष एक दिवसीय छूट का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि बकायाकरों का समय पर भुगतान करने से करदाताओं को अधिभार से राहत मिलेगी और नगर निगम को शहर के विकास एवं नागरिक सुविधाओं के लिए आवश्यक राजस्व उपलब्ध होगा।

Leave a Reply

Related Post

नोडल कॉलेज में ‘जिला स्तरीय रोजगार मेले’ का भव्य आयोजन, 180 छात्र-छात्राओं को मिले रोजगार के अवसर
विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति और आत्मनिर्भरता का भाव चिरस्थाई हो: विधायक शैलेंद्र जैन सागर उदय संवाददाता…
नगर निगम एवं यातायात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, तीनबत्ती से कटरा मस्जिद तक सड़क किनारे खड़े चार पहिया वाहनों को क्रेन से हटवाया
सड़क पर वाहन खड़े मिलने पर होगी चालानी एवं वैधानिक कार्रवाई : निगमायुक्त सागर उदय…