मिट्टी की गणेश प्रतिमा से घर में होती है सुख-शांति, नकारात्मक ऊर्जा का नाश : शैलेश केसरवानी

पर्यावरण संरक्षण का संदेश: रजाखेड़ी में श्री गणेश शरण मंडल द्वारा नि:शुल्क शुद्ध मिट्टी की गणेश मूर्तियों का वितरण संपन्न

सागर उदय संवाददाता, सागर

श्री गणेश शरण मंडल के तत्वावधान में रविवार, को अवधूत मंदिर रजाखेड़ी, मकरोनिया में शुद्ध मिट्टी से निर्मित गणेश मूर्तियों का नि:शुल्क वितरण कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समिति के अध्यक्ष पंडित श्री राम अवतार पांडे द्वारा 15वें वर्ष के विशेष आयोजन में नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री संतोष पांडे और वरिष्ठ भाजपा नेता श्री शैलेश केशरवानी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

आयोजक पंडित श्री राम अवतार पांडे ने कहा कि हमारा यह संकल्प है कि सागर शहर में अधिक से अधिक लोग पर्यावरण-अनुकूल गणेश उत्सव मनाएं। पिछले 14 वर्षों से इस अभियान को आप सभी का जो स्नेह और सहयोग मिला है, उसी का परिणाम है कि आज इसका 15वां वर्ष भी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। हम सभी अतिथियों और नागरिकों के आभारी हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेश केशरवानी ने कहा कि हमारे संस्कार प्रकृति की गोद से जुड़े हैं “मिट्टी से बने गणेश जी की स्थापना करने से जल स्रोतों का प्रदूषण रुकता है और हमारी प्राचीन परंपरा भी सुरक्षित रहती है। इस आयोजन से युवा पीढ़ी में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना जागृत होती है। शुद्ध मिट्टी के गणेश जी की स्थापना करने से घर में सुख शांति आती है और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। मैं समिति के अध्यक्ष रामअवतार पांडे जी का धन्यवाद करता हूं। कि वह इस परंपरा को विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी विगत 15 वर्षों से संचालित कर रहे हैं।

इस अवसर पर पूर्व नगर निगम अध्यक्ष संतोष पांडे ने कहा कि गणेश उत्सव हमारी संस्कृति का एक महत्वपूर्ण पर्व है, लेकिन आधुनिकता की अंधी दौड़ में हम पर्यावरण को नुकसान पहुँचा रहे हैं। श्री गणेश शरण मंडल का यह प्रयास सराहनीय है कि वे पिछले कई वर्षों से शुद्ध मिट्टी की मूर्तियां बांटकर समाज को प्रकृति के करीब रहने का संदेश दे रहे हैं।

इस अवसर पर अवधूत मंदिर के पुजारी लक्ष्मी नारायण महाराज, विष्णु साहू,अन्याय विरोधी दल के अध्यक्ष आशीष ठाकुर,अनिल केसरवानी, सुनील पांडे ए हरिओम अग्निहोत्री आशीष सोनी राम स्नेही तिवारी शुभम कुशवाहा मोहित सेन शैलेश मौर्य, बाबू विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Related Post

ज्ञान सागर कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग में ‘नशा मुक्त युवा’ विकसित भारत’ अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय संकल्प समारोह संपन्न
सागर उदय, सागरज्ञान सागर कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग, सागर में ह्लनशा मुक्त युवा झ्र विकसित भारतह्व…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading