सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

अभियान के तहत सेवा, संस्कृति और जनभागीदारी से जुड़े होंगे विभिन्न कार्यक्रम

सागर उदय संवाददाता, सागर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर एसडीएम कार्यालय, सागर में विधायक  शैलेंद्र कुमार जैन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष  श्याम तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री, एसडीएम रोहित वर्मा एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री मोना दांगी सहित भाजपा पदाधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा करते हुए आयोजन की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं दायित्वों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विधायक  शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि अभियान के सभी कार्यक्रम जनभागीदारी के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हों, इसके लिए प्रत्येक स्तर पर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं तथा संबंधित पदाधिकारियों एवं अधिकारियों की जिम्मेदारियां स्पष्ट रूप से तय की जाएं।

26 सितंबर को निकलेगी सेवा संकल्प यात्रा

बैठक में जानकारी दी गई कि 26 सितंबर 2026 को सेवा संकल्प यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा बड़नगर से प्रारंभ होकर राहतगढ़, सिहोरा, मोतीनगर एवं सागर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सदर कैंट और गढ़ाकोटा से दमोह की ओर जाएगी। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

1 लाख 17 हजार दीपों से जगमगाएगा सागर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सागर में लगभग 1 लाख 17 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। चकराघाट, संजय ड्राइव सहित विभिन्न स्थानों तथा हितग्राहियों के घरों पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसके साथ ही शहर के प्रमुख चौराहों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाएगा।

आंगनबाड़ी केंद्रों पर होंगे सेवा के कार्यक्रम

अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के लिए ह्यकहानी सुनाओह्ण कार्यक्रम, स्वास्थ्य परीक्षण तथा फलों एवं मिठाई का वितरण किया जाएगा। वहीं स्कूलों में ह्य25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारतह्ण विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

17 सितंबर को चकराघाट पर होगा गायन कार्यक्रम

बैठक में बताया गया कि 17 सितंबर को चकराघाट पर विशेष गायन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें हनुमान अंश फिल्म के गायक  सुनील लोधी अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम को लेकर भी आवश्यक व्यवस्थाओं एवं तैयारियों पर चर्चा की गई।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष  जगन्नाथ गुरैया,  विक्रम सोनी,  यश अग्रवाल, जिला महामंत्री  सुमित यादव,  चैन सिंह,  चेतराम अहिरवार, जिला मंत्री श्रीमती संध्या भार्गव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुश्री मेघा दुबे, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मधुकर जाटव,सुषमा यादव ,सोशल मीडिया जिला संयोजक जय सोनी, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन, मंडल अध्यक्ष श्री नीरज यादव, श्रीमती नीलम अहिरवार सहित जिला पदाधिकारी, समस्त पार्षदगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Related Post

वैदिक वाटिका में गरबा महोत्सव की तैयारियां शुरू, 90 बच्चे कर रहे अभ्यास, आकर्षक इनामों से बढ़ा उत्साह
सागर उदय संवाददाता, सागर नवरात्रि पर्व को लेकर उपनगरीय क्षेत्र मकरोनिया में एक बार फिर…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading