सेवा संकल्प अभियान के तहत दो यात्राएं 25 सितंबर को खुरई विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेंगी, पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह करेंगे यात्राओं का स्वागत

बांदरी व खुरई में स्वागत सभाएं, नागरिकों व भाजपा कार्यकतार्ओं से स्वागत की अपील

सागर उदय संवाददाता, सागर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस पर प्रारंभ हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी, उत्तरप्रदेश से उनकी जन्मस्थली बड़नगर, गुजरात के लिए रवाना हुई दो यात्राएं 25 सितंबर, शुक्रवार को खुरई विधानसभा क्षेत्र में बांदरी और खुरई से प्रवेश करेंगी। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह इन यात्राओं के स्वागत सहित सभी कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 सितम्बर को ह्यह्यवाराणसी से बड़नगर यात्रा रूट क्रमांक 18 का आगमन 11.30 बजे बांदरी में हो रहा है। यात्रा की अगवानी पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह द्वारा मुख्य मार्ग पर की जाएगी। यहां से गाजे-बाजे के साथ यात्रा श्री हनुमान मंदिर के पास, नगर परिषद बांदरी के सामने स्वागत सभा में पहुंचेगी। बांदरी में भारत माता की आरती और स्वागत सभा उपरांत यात्रा 12.30 बजे यात्रा मालथौन की ओर रवाना होगी। यात्रा 1 बजे रजवांस फोरलाईन, 1.15 प्रेमपुरा एवं 1.30 बजे मालथौन नई मण्डी गेट पर पहुंचेगी। जहां मालथौन मण्डल द्वारा भव्य स्वागत का कार्यक्रम रखा गया है। भोजन विश्राम उपरांत यात्रा 3 बजे खिमलासा की ओर प्रस्थान करेगी।

सेवा संकल्प अभियान के तहत खुरई में 25 सितम्बर को ह्यह्यदोपहर 4 बजेह्यह्य ह्यह्यवाराणसी से बड़नगर (गुजरात) यात्राह्यह्य रूट क्रमांक 19 का आगमन हो रहा है। यात्रा की अगवानी केके पैलेस खुरई में पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह द्वारा की जाएगी। यात्रा की स्वागत सभा 4.30 बजे महाकाली टीनशेड पर होगी। यात्रा का भोजन और रात्रि विश्राम खुरई में होगा। इसके अगले दिन यात्रा बीना की ओर प्रस्थान करेगी।

पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह उक्त सभी कार्यक्रमों में स्वयं उपस्थित रहेंगे। उन्होंने खुरई विधानसभा क्षेत्र के समस्त नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सभी भाजपा पदाधिकारियों एवं भाजपा कार्यकतार्ओं से यात्रा का स्वागत करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी का संघर्षों से भरा संपूर्ण जीवन देश की सेवा में समर्पित रहा है। उन्होंने देश को सशक्त, समृद्ध और सामर्थ्यवान बनाने की दिशा में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया है।

Leave a Reply

Related Post

सुरखी को 16 करोड़ की ऐतिहासिक स्वास्थ्य सौगात, जैसीनगर में बनेगा 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल
सुरखी में स्वास्थ्य क्रांति की ओर बड़ा कदम, गोविंद सिंह राजपूत के प्रयासों से मिली…
श्याम तिवारी ने पीएम श्री विद्यालय और टैगोर विद्या निकेतन में चित्रों का किया अवलोकन, विजेता विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत
सागर उदय संवाददाता, सागर भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत सागर जिले के शासकीय…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading