योगदान को पहचानना और सम्मान देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है : विधायक वीरेन्द्र सिंह लम्बरदार
>> सागर>> योगदान को पहचानना और सम्मान देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है : विधायक वीरेन्द्र सिंह लम्बरदार
योगदान को पहचानना और सम्मान देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है : विधायक वीरेन्द्र सिंह लम्बरदार
3 किलोवाट तक सोलर पैनल लगवाने पर 78 हजार तक की सब्सिडी
सागर उदय संवाददाता, बंडा
सेवा संकल्प अभियान के तहत मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के संभाग बंडा द्वारा सेवा सेतु कैंप अभियान के तहत प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक वीरेन्द्र सिंह लम्बरदार ने सौर ऊर्जा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए योजना का लाभ लेने वाले हितग्राहियों का सम्मान किया।
कार्यपालन अभियंता मयंक मरकाम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच के तहत प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की शुरूआत फरवरी माह में की गई थी। इस योजना के माध्यम से लोग अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवाकर सौर ऊर्जा का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 3 किलोवाट तक के सोलर पैनल लगवाने पर पात्र हितग्राहियों को 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी मिल सकती है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे योजना की जानकारी प्राप्त कर इसका अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक वीरेन्द्र सिंह लम्बरदार ने कहा कि हमारे क्षेत्र में अभी सोलर पैनल लगाने का चलन अपेक्षाकृत कम है, लेकिन भोपाल और इंदौर जैसे बड़े शहरों में अनेक घरों की छतों पर सोलर पैनल दिखाई देते हैं। इससे स्पष्ट होता है कि लोग धीरे-धीरे सौर ऊर्जा के महत्व को समझ रहे हैं और इसे अपना रहे हैं, उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा को अपनाना ऊर्जा संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है और पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करने में मदद मिलती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सौर ऊर्जा के लाभों को समझें और अपने घरों में सोलर पैनल लगवाने के लिए आगे आएं उन्होंने कहा कि योगदान को पहचानना और सम्मान देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है ऊर्जा संरक्षण, स्वच्छता के प्रति जागरूकता, समाज के प्रत्येक वर्ग का सम्मान और जनसेवा की भावना ही सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण का आधार हैं। जब सभी लोग मिलकर इन उद्देश्यों के लिए कार्य करेंगे, तभी क्षेत्र, प्रदेश और देश निरंतर प्रगति की दिशा में आगे बढ़ेंगे।
कार्यक्रम में सहायक अभियंता सुशील पाण्डेय, सहायक अभियंता अमर सिंह ठाकुर, सेवानिवृत सहायक अभियंता अनिरुद्ध सिंह ठाकुर,कनिष्ठ अभियंता बंडा ग्रामीण गणेश मोरे, कनिष्ठ अभियंता अवधेश चौहान एवं चंद्रभान विश्वकर्मा, मदन नामदेव, के एल सोनी, संतोष खरे, सोलर वेंडर चेतन सिंह ठाकुर, मानसिंह राठौर, अंकित शर्मा चिराग केशरवानी सहित सभी कर्मचारी एवं उपभोक्ता उपस्थित रहे।
Related
Related Post
- September 25, 2026 • 👁 26
- by Sagar Uday
- 0
- 8:22 pm
जैसीनगर वितरण केन्द्र में लगाया गया सेवा सेतु केम्प
सागर उदय, सागर पी.एम. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं प्रात्र उपभोक्ताओं…
- September 18, 2026 • 👁 13
- by Sagar Uday
- 0
- 8:52 pm
